top of page

हत्याकांड में फरार आरोपितों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार


सिने आजकल/ सिहेक्ट मीडिया भोजपुर - बैंड-बाजा लेकर चांदी थाना पुलिस गुरुवार को थाना क्षेत्र के रतनपुर पहुंची। जहां पर शत्रुधन यादव हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपित कौशल यादव पिता लक्ष्मण यादव, नवलेश यादव, नीरज यादव दोनों पिता बुटन यादव , बुटन यादव , बिजेंद्र यादव , दोनों पिता स्व. रमुन यादव सभी ग्राम रतनपुर थाना चांदी एवं जंगेश यादव पिता राघव यादव अखगांव थना संदेश उपर्युक्त सभी फरार अभियुक्तों के घर पर चांदी थाने की पुलिस ने गुरुवार को ढोल नगाड़े के साथ इश्तहार चिपकाया। जिसमें आरोपी को शीघ्र न्यायालय में समर्पण करने को कहा गया है। इस कार्रवाई को देखने के लिए उसके घर पर मुहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गयी। बताया जाता है कि हत्या को लेकर चांदी थाना में नामजद छः आरोपित फरार चल रहे हैं जिसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय ने इश्तेहार निर्गत किया। चांदी थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन के नेतृत्व में गाजे-बाजे के बाद पुलिस टीम रतनपुर पहुंची। जहां फरार आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। घर वालों को कहा गया कि आरोपित को शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को कहें। साथ ही माइक से मुहल्ले वालों को जानकारी दी गयी कि यदि आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया तो न्यायालय के आदेश पर शीघ्र ही कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी। चांदी थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2024 में रतनपुर निवासी सुरेन्द्र यादव के पुत्र शत्रुधन यादव की हत्या हुई थी। जिसमें 10 लोगों पर नामजद मामला दर्ज हुआ था। इसमें चार लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। छः आरोपित अभी भी फरार हैं।सी मीडिया भोजपुर से अश्वनी कुमार पिंटू का रिपोर्ट

Commentaires


bottom of page