top of page

हत्या के मामले में एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सी मीडिया सिने आजकल भोजपुर बिहार-19. नवंबर.2022 को समय करीब 04:00 बजे पूर्वाहन में वादिनी पूजा देवी, पति - विकास ठाकुर, सा०- धरहरा, थाना-आरा नगर, जिला-भोजपुर को धरहरा गांव के ही निवासी दयानंद ठाकुर के द्वारा सूचित किया गया कि वादिनी के भाई निलेश उर्फ सिंटु कुमार उनके घर पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ हैं। इसके बाद वादिनी दयानंद ठाकुर के घर जाकर देखी तो पाया कि इनके भाई निलेश उर्फ सिंटु कुमार एक कमरा में चौकी के नीचे गिरा हुआ हैं एवं उसकी मृत्यु हो गयी हैं। वादिनी के द्वारा अपने भाई के शव को दाह-संस्कार करने हेतु अपने पैतृक आवास नासरीगंज, दानापुर ले जाया गया, जहाँ मृतक के शव को अंतिम संस्कार करने हेतु तैयार किया जा रहा था, तभी वादिनी के द्वारा देखा गया कि इनके भाई के शरीर पर एवं इनके सिर पर चोट के निशान थे। उसके बाद वादिनी के द्वारा दानापुर थाना को सूचना दी गयी। दानापुर थाना के द्वारा मृतक के बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम का रिपोर्ट आने के बाद वादिनी के फर्दबयान के आधार पर आरा नगर थाना कांड सं0-998/23, दिनांक-02.12.22, धारा-302 /120 (बी0) / 34 भा0द0वि0 01 नामजद अभियुक्त के विरूद्ध दर्ज किया गया। अधोहस्ताक्षरी के द्वारा उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में पु०नि०- सह थानाध्यक्ष, आरा नगर एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा आसूचना संग्रह कर

उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त को ग्राम- धरहरा से गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

> गिरफ्तारी-

(i) चन्दन कुमार, पे०- हृदयानंद ठाकुर, सा० धरहरा, थाना-आरा नगर, जिला-भोजपुर ।

एसपी प्रमोद कुमार यादव ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि की पुलिस की टीम बनाकर सभी जगह ऐसे तत्वों पर नजर रखी जा रही है।

आरा से संजय श्रीवास्तव

Comments


bottom of page