top of page

सहार में मास्क चेकिंग अभियान तेजी।

Writer: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिहेक्ट मिडिया भोजपुर सहार से विनकटेश शर्मा के खास रिपोर्ट :- भोजपुर जिला के सहार प्रखंड में करोणा संक्रमण के तीसरी लहर के तेजी से बढ़ते प्रकोप को देखते हुए। सहार प्रखंड के अंतर्गत प्रत्येक चौराहे पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी के द्वारा 8 लोगों से ₹400 की जुर्माना वसूली एवं अंचल पदाधिकारी के द्वारा 15 लोगों से ₹750 की जुर्माना राशि वसूली किया गया। जिलाधिकारी के आदेशानुसार मास्क जांच कार्यक्रम अभियान बराबर चलाया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड स्तरीय सहार थाना अध्यक्ष, चौरी थाना अध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी को मास्क जांच करने का आदेश मिला है।

Comments


bottom of page