top of page

सहार प्रखंड में बिना आम सभा की बैठक किये शिक्षक नियोजन का बट्टा नियुक्ति पत्र।

Writer: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिहेक्ट मीडिया भोजपुर सहार से विनकटेश शर्मा के खास रिपोर्ट --भोजपुर जिला के सहार प्रखंड में शिक्षक नियुक्ति पत्र आज दिनांक 23/2/20 22 को 39 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।

जबकि सहार प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष राम सुभग सिह ने एक लिखित आवेदन 19/ 2 /2022 को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी को दिये हैं। उस आवेदन में यह दर्शाया गया है की अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार के पत्रांक 137 के दिनांक 23 / 2 /2022/ नियुक्ति पत्र देने का आदेश प्राप्त है। पत्र के कलम 5 में यह स्पष्ट अंकित है कि नियुक्ति पत्र निर्गत करने के पूर्व यह आवश्यक होगा की सभी चयनित अभ्यर्थियों का चयन सूची में अंकित मेघा अंक एन,आई ,सी प्रत्र प्रकाशित है। अनुमोदित मेघा सूची चयनित अभ्यर्थियों के अंक पत्रों से मिलान कर नियोजन नियुक्ति पत्र करना है।

उपरोक्त परिस्थिति में पंचायत सचिव पूरी तरह गहन जांच कर संतुष्ट हो ले की किसी तरह का अंतर नहीं है। तो गलत होने पर सारी जवाबदेही पंचायत सचिव की होगी। जांच के उपरांत मेघा सूची एवं चयनित अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र का छाया कौपी 2 दिनों के अंदर उपलब्ध कराएं। यह मांग मुखिया संघ के अध्यक्ष राम सुभग सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से की है।

लेकिन टालमटोल कर अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र दिया गया।

Comments


bottom of page