सिहेक्ट मीडिया भोजपुर सहार से विनकटेश शर्मा के खास रिपोर्ट।
भोजपुर जिला के सहार थाना परिसर में होली एवं शबे बरात को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक का अध्यक्षता सहार प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी एवं संचालन सहार थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने किया। बैठक के दौरान हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगो एवं जनप्रतिनिधियो से होली , होलिका दहन एवं शबे बरात पर्व के आयोजन से जुड़ी जानकारी सहित पर्व से जुड़े अन्य विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही पर्व के आयोजन से जुड़े स्थानों होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा गया। की डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। नशेड़ी एवं हुड़दगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रखी जाएगी।
शांति समिति की बैठक के दौरान वरीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों से अपील करते हुए। कहा कि होली शबे बरात का पर्व आपसी भाईचारा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए। हालांकि इस बैठक में अवैध बालू खनन, अवैध बालू की ढुलाई सहित शराब बनने का भी जिक्र किया गया। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधि का कहना है। की अवैध चीजों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगना चाहिए कुछ देर के लिए आपस में बात प्रतिवाद भी हुआ। इस मौके पर सहार प्रखंड के मुखिया एवं सरपंच सहित अंचल निरीक्षक दया शंकर झा, पेरहाप मुखिया महेंद्र प्रसाद, गुलजारपुर मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू प्रसाद, इरशाद अहमद ,अजय सिंह, बैजनाथ प्रसाद, गुप्तेश्वर पाठक, चंदन कुमार एवं पिंटू कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Comments