सिहेक्ट मीडिया :-संदेश भोजपुर बिहार से अरुण कुमार ओझा की खास खबर।
स्थानीय संदेश गुरुकुल आवासीय विद्यालय में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह, अंचलाधिकारी उमेश चौधरी व थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा व अरबिंद कुमार थे। सम्मान समारोह की अध्यक्षता सोनू कुमार संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजित कुमार पांडेय ने किया। संबोधित छात्र छात्राओं को संबोधित करते मुख्य अतिथि रमेश कुमार सिंह ने कहा - होनहार बिरवान के होत चिकने पात । बच्चे देश के भविष्य हैं, माता पिता को चाहिए बच्चे को सही तरीके से पालन पोषण कर अच्छी गुरु के सानिध्य में शिक्षा दिलाना चाहिए। ताकि बच्चे अच्छा मुकाम हासिल कर सके। इसका परिणाम हमलोगों के सामने है मालूम हो प्रखंड में पहली बार गुरुकुल आवासीय विद्यालय के वर्ग 6ठा का तीन छात्र संदेश गांव निवासी विकास कुमार पिता मनोज प्रसाद गुप्ता, अभिनव कुमार गौरव पिता राहुल कुमार गुप्ता, आर्यन कुमार पिता मनोज यादव ने सैनिक स्कूल तिलैया झारखंड में प्रवेश पाने के लिए चयनित किए गए। उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। अभिभाको ने अपने संबोधन में इसका श्रेय विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक प्रिया सिंह राय, मुना कुमार, निशु कुमारी,नेहा, लवली व दीपिका को दिया। धन्यवाद ज्ञापन सोनू कुमार, विपिन कुमार विश्वास, के अलावे कई अभिभावकों ने किया।
Comments