top of page

सत्याग्रह आंदोलन के 105 वर्ष गाठ पर पदाधिकारी को किया गया सम्मानित।

Writer: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिहेक्ट मीडिया सुगौली से दुर्गा प्रसाद की खास खबर--

सुगौली,पू.च: नगर थाना चौक समीप रविवार को गांधी स्मारक सेवा समिति एवं अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन एवं उत्तराधिकारि संगठन के संयुक्त सौजन्य से प्रखंड के वरिय पदाधिकारीयो के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का अध्यक्षता संगठन सचिव श्रीकिशोर पांडे नी की।इस कार्यक्रम मे थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र,पुलिस निरीक्षक अभय कुमार,अंचलाधिकारी धमेंद्र प्रसाद गुप्ता को सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में वरिय पदाधिकारी ने गांधी स्मारक पर माल्यार्पण किया।साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गांधी नुमा टोपी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस बाबत संगठन के सचिव श्रीकिशोर पांडे ने बताया कि इस सत्याग्रह आंदोलन में पंडित राज कुमार शुक्ला अर्थक प्रयास से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 15 अप्रैल 1917 ईसवी में चंपारण में पधारे एवं किसानों की स्थिति से अवगत हुए। 17 अप्रैल को सत्याग्रह आंदोलन का बिगुल उन्होंने फूंका जो राष्ट्रीय स्तर पर छा गया और चंपारण के ही स्वतंत्रता सेनानी ने महात्मा गांधी का उपाधि दिया।इस कार्यक्रम में।

Comments


bottom of page