top of page

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की मनाई गई जयंती

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिने आजकल भोजपुर बिहार-

24 फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 647 वां जयंती समारोह कार्यक्रम अम्बेड़कर काॅलोनी चंदवा मे आयोजित हुआ जिसका अध्यक्षता गोरख राम व संचालन सुशील कुमार ने किया। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा राजद भोजपुर के अध्यक्ष सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने शामिल होकर संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा की गुरू रविदास जी का वक्तव्य था की मानव एक है उनसे समान व्यवहार, समृद्धि, आदर भरा वाणी ,ईमानदारी ही मुख्य मानव जीवन का लक्ष्य है। वही श्री शैलेंद्र ने कहा की संत शिरोमणि का मन चंगा तो कठौती मे गंगा का मंत्र ही पुरे समुदाय को एकजुट करने व वास्तविक जीवन का मूल मंत्र रहा हम सब को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

वही कार्यक्रम मे सम्मिलित लक्ष्मण प्रसाद,जगजीवन राम,हरेराम यादव,विनायक राम,सुनैना देवी,नंद कुमार राम,कुन्ती देवी,विश्वनाथ पासवान,कन्हैया प्रसाद,रामबाबू राम, पप्पू चौधरी सहित दर्जनों लोग ने संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किए।

सी मीडिया आरा से संजय श्रीवास्तव

Comments


bottom of page