top of page

विहिप व बजरंगदल का होली मिलन समारोह आयोजन


सिने आजकल /सिहेक्ट मीडिया भोजपुर- विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का होली मिलन समारोह बुधवार को कुल्हड़िया टोल प्लाजा अवस्थित बजरंगबली मन्दिर परिषर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बजरंग दल के जिला संयोजक ऋतिक कुमार ओझा ने नेतृत्व किया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के भोजपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संघ के प्रांत बौद्धिक प्रमुख उपेन्द्र त्यागी, जिला प्रचारक राणा जी, उपेन्द्र तिवारी, प्रांत बालोपासना प्रमुख उपेन्द्र बजरंगी, प्रांत सत्संग प्रमुख रमेश मिश्रा, विभाग संयोजक मोनू निराला, जिला सह संयोजक रितिक ओझा, प्रखंड अध्यक्ष रणविजय सिंह, प्रखंड संयोजक सुमित सिंह, जिला विद्यार्थी सह प्रमुख राहुल सिंह, कुल्हड़िया मुखिया विनय प्रताप सिंह, पैक्स अध्यक्ष मितेश सिंह, विष्णु कुमार, जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य कई शामिल थे।सी मीडिया भोजपुर से अश्वनी कुमार पिंटू का रिपोर्ट

Comments


bottom of page