सिने आजकल भोजपुर बिहार-
भोजपुर जिले में बढ़ते अपराध से त्रस्त भोजपुर जिले के राष्ट्रीय लोजपा के प्रधान महासचिव की नाबालिक बेटी के साथ चार पांच लड़कों ने घर में सोई बेटी को उठाकर खेत में ले जाकर जबरदस्ती गैंगरेप कर खेत में छोड़कर भाग गए। घर के परिजन पहुंचे तो लड़की अचेत अवस्था में पड़ी थी। आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। आज शनिवार को सदर अस्पताल मुख्य मार्ग को परिजनों और लोजपा के जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह क्या नीति तुम्हें सड़क जाम किया गया। सड़क जाम की सूचना मिलते हैं पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक पुलिस के साथ आंदोलनकारी की नोक झोक होती रही ।
जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही साफ तौर से इस कांड में झलक रही है। काफी समझाने के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तेजनारायण यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव राजेंद्र विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, प्रवक्ता विकेश विधाता, नगर उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, अतिपिछड़ा अध्यक्ष विजय चौहान, महिला अध्यक्ष आरती देवी, हरेकृष्णा पासवान ,, सुबोध सिंह, आदि राष्ट्रीय लोजपा के सभी पदाधिकारियों ने गैंगरेप के आरोपियों को करवाई करते हुए फांसी की सजा और एनकाउंटर की मांग की है।
सी मीडिया आरा से संजय श्रीवास्तव
コメント