सिहेक्ट मीडिया :- दरभंगा ,15 जनवरी 2022 (एजेंसी)।दरभंगा राजपरिवार के राज कुमार यगेश्वर सिंह का आज यहां निधन हो गया।वह 78 वर्ष के थे।

राज परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार उन्होंने शाम छह बजे अंतिम सांस ली।वह राजा बहादुर विशेश्वर सिंह के पुत्र थे।उनके परिवार में दो पुत्रों कुमार रत्नेश्वर सिंह एवं कुमार राजेश्वर सिंह हैं।कल सुवह उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
मिथिलांचल के प्रसिद्ध समाजसेवी अरविन्द पाठक ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है एवं दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।एल.एस।
Comments