top of page

राहुल रॉय स्टारर 'अनोखी...'एक बेहतरीन फ़िल्म है

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

फ़िल्म समीक्षा / 'अनोखी...'

सिने आजकल मुम्बई-

परम माँ विंध्यवासिनी फिल्म्स कृत, 'आशिकी' फेम राहुल रॉय की बतौर नायक हिन्दी फ़िल्म- 'अनोखी- दि जर्नी ऑफ ए वुमन' गत 23 दिसंबर,2022 को 'दोस्ती फिल्म्स एंटरटेनमेंट'के द्वारा मुम्बई,गुजरात व सौराष्ट्र में एक साथ रिलीज़ किया गया।साथ ही इस फ़िल्म का प्रीमियर- शो भी इसी दिन (23 दिसंबर,2022) को मुम्बई में गोरेगांव- राममंदिर स्थित 'मूवी स्टार' थिएटर में भव्य पैमाने पर आयोजित किया

गया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रेस- मीडिया कर्मियों के साथ फ़िल्म के मुख्य कलाकारों-राहुल रॉय,कशिश दुग्गल,पुष्पा वर्मा,मनीष चतुर्वेदी एवं वितरक अजीत आर्केटि की गरिमामय उपस्थिति ने इस शो को भव्य और सफल बना दिया।

यह फ़िल्म, ससुराल में पति और सौतेले बेटे से उचित प्यार- सम्मान न मिलने के बावजूद अपने टूटते परिवार को बचाने के लिए संघर्ष रत एक महिला की बेहतरीन कहानी है। इसकी मुख्य भूमिकाओं में राहुल रॉय,कशिश दुग्गल व कल्पना शाह हैं जबकि अन्य कलाकार हैं ज़रीना वहाब,पुष्पा वर्मा,किस्सू राहुल,प्रिया अमारया,राजू खेर,मनीष चतुर्वेदी,पूजा वर्मा,ओम कपूर, प्रिया सिन्हा,मा. अभिनव और पूजा आदि।

इस फ़िल्म का कॉन्सेप्ट और कहानी स्वयं निर्माता बी. बी. के. सिन्हा ने लिखी है।पटकथा- संवाद जितेंद्र सुमन के हैं।

संजय कुमार सिन्हा निर्देशित इस फ़िल्म में खास तौर पर राहुल रॉय, कल्पना शाह व कशिश दुग्गल का अभिनय लाजवाब है,

जो दिल को छू लेता है।अन्य कलाकारों का अभिनय भी बढ़िया है। 2घंटे की अवधि वाली इस फ़िल्म का का सब्जेक्ट और प्रस्तुतिकरण आम फिल्मों से हटकर है,इसमें नवीनता है। संजय कुमार सिन्हा का निर्देशन एकदम सधा हुआ है।

इस अनोखी कहानी वाली फिल्म के लिए

इसके निर्माता बी. बी.के. सिन्हा बधाई

के पात्र हैं। सभी गीतों का फिल्मांकन

खूबसूरत लोकेशनों पर किया गया है।

नवाब आरजू, फरीद साबरी और कुकू

प्रभाष लिखित गीतों को अपनी मधुर व

कर्णप्रिय धुनों से सजाया है,अमन श्लोक

ने। कोरियोग्राफर हैं पप्पू खन्ना,एडिटर गोविंद दुबे,।

निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि

यह फ़िल्म सभी दर्शकों को बहुत पसंद

आएगी,फ़िल्म सफल होगी।

** समरजीत(पी.आर. ओ.)

Mob:- 93232 96795

***

सी मीडिया मुम्बई से खास खबर

Comments


bottom of page