top of page

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर,मौर्य सिराथु एवं पंकज नोएडा सहित भाजपा की पहली सूची जारी।

Writer: CINE AAJKALCINE AAJKAL

डॉ.समरेन्द्र पाठक :- नयी दिल्ली,15 जनवरी 20212(एजेंसी)।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने आज अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सूची जारी की।मुख्यमंत्री योगीआदित्य नाथ गोरखपुर शहर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बनारस के सिराथु एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र एवं वर्तमान विधायक पंकज सिंह नोएडा से चुनाव लड़ेंगे।उन्होंने पहले चरण के 58 में से 57 एवं दूसरे चरण के 55 में से 48 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की।

श्री प्रधान ने बताया कि पहले और दूसरे चरण के लिए जारी प्रत्याशियों की सूची में 21 प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़ेंगे। 107 सीटों में से 21 विधायकों का टिकट काटा गया है।उन्होंने कहा कि शाम तक लखनऊ में आज कुछ और ऐलान होगा।

भाजपा की सूची में शामली -तजेंद्र सिंह निर्वाल,बुढ़ाना -उमेश मलिक,चरथावल- सपना कश्यप,पूरकाजी- प्रमोद ओटवाल, मुजफ्फरनगर-कपिल देव अग्रवाल,खतौली -विक्रम सैनी,मीरापुर -प्रशांत गुर्जर,

सिवालखास-मनेंद्र पाल सिंह,सरदना-संगीत सोम, हस्तिनापुर- दिनेश खटीक, मेरठ कैंट-अमित अग्रवाल, किठोर-सत्यवीर त्यागी, मेरठ- कमलदत शर्मा , मेरठ साऊथ -सोमेंदर तोमर,छपरौली-सहेंद्र सिंह रमाला,बड़ोत -केपी सिंह मलिक,बागपत- योगेश धामा,लोनी -नंदकिशोर गुर्जर, मुरादनगर-अजीत पाल त्यागी एवं साहिबाबाद से सुनील शर्मा का नाम शामिल है।एल.एस।

Comentarios


bottom of page