सिने आजकल बड़हरा भोजपुर बिहार--जय मां काली बखोरापुर मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशाल पूजा सम्मान समारोह-2023 का आयोजन किया जायेगा। यह समारोह 16 दिसंबर 2023 को दोपहर में होगा। जहां जिला, प्रखंड स्तर के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, चयनित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, समाजसेवी, मंदिर कार्यकारिणी सदस्यो समेत अन्य गणमान्य को मंदिर ट्रस्ट सम्मानित करेगा। इसके अलावे प्रदेश स्तर, राज्य के बाहर के अधिकारियों को भी इस विशाल पूजा सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया है। मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक सुनिल सिंह गोपाल ने बताया कि सम्मान समारोह की सफलता के लिए एक बैठक हुआ। जिसकी अध्यक्षता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं होटल मौर्या, पटना के एक्सयूटीव डायरेक्टर बीडी सिंह ने की। जहां दो दर्जन से अधिक की टीम गठित की गई है।
बैठक में रहे शामिल
सचिव सत्येन्द्र सिंह" मास्टर साहब" कोषाध्यक् अरूण सिंह, सह मुख्य संरक्षक रविशंकर सिंह, सह मुख्य संरक्षक कमल किशोर सिंह, प्रशासक कंचन कुमार व जितेन्द्र सिंह, सह प्रशासक धर्मेन्द्र राय व रामनाथ चौरसिया, दानकेन्द्र प्रभारी उपेन्द्र राय, मुख्य सलाहकार विजय कुमार सिंह व लक्ष्मण तिवारी, मुख्य अभिभावक भाई ब्रहमेश्वर व मेजर राणा प्रताप सिंह, शिवजी उपाध्याय, सुरक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो केके सिंह, वणिज्यिक एवं प्रचार-प्रसार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नीरज राय, अध्यात्मिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित कुमार दूबे, ग्रामिण विकास प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमलेश सिंह, शहरी विकास प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामकुमार सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामवचन सिंह, साहित्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बद्री विशाल सिंह, खेल कूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, सैनिक किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामायण सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा कुमार रोहित व डा आनन्द कुमार, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह एवं अन्य दर्जनों सदस्यों का नाम शामिल है।
पूजा सम्मान समारोह में 101 गणमान्य को करेगा सम्मानित
मां काली मंदिर बखोरापुर वर्ष 2023 में करीब 101 से अधिक गणमान्य अतिथियों को अंग वस्त्र, मोमेंटो समेत अन्य से सम्मानित करेगा। जिसमें बिहार के पूर्व राज्य मंत्री ददन सिंह यादव' पहलवान', बिहार नागरीक परिषद के पूर्व सदस्य अरविंद कुमार "छोटू सिंह" व भाई बरमेश्वर, सीनियर डीओएम दानापुर रेल मंडल के प्रभात राघव, एसडीओ ज्योति लाल साहदेव, आईपीएस चंद्र प्रकाश, पूर्व एडिशनल एसपी पुलिस मुख्यालय पटना अभय नारायण सिंह, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मैनेजर, डीएसपी राहुल सिंह, ट्रैफिक डीएसपी साइबर क्राइम अनुराधा सिंह, रिटायर मेजर राणा प्रताप सिंह, एसपी प्रमोद कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है।
सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय
Comments