top of page

मां काली मंदिर बखोरापुर में डिप्टी सीएम का आगमन जल्द, सम्मान समारोह की तैयारी में जुटा मंदिर ट्रस्ट।

सिने आजकल/सिहेक्ट मीडिया बड़हरा - जय मां काली मंदिर बखोरापुर में सूबे बिहार के उप मुख्य मंत्री विजय कुमार सिन्हा का आगमन आगामी तिथि को होगा। उनके आगमन पर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री मुम्बई के सुपर स्टार नायक, नायिका, गायक/गायिका द्वारा भजन प्रस्तुति किया जायेगा।

मंदिर ट्रस्ट के मुख्य सरंक्षक सुनिल सिंह गोपाल ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मंगल सिंह(आरा प्रखंड के भकुरा निवासी) व अन्य के साथ डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से विधानसभा के चैम्बर में मुलाकात कर मां पर चढ़ाया हुआ माता रानी के चुनरी, प्रसाद, फूलमाला देकर सम्मानित किया है। इसके साथ ही माता के दरबार में आने का आमंत्रण दिये है। बता दे कि डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भोजपुर के प्रभारी मंत्री है। माता रानी के दर्शन के लिए अपना स्वीकृति प्रदान कर दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट एक तिथि निर्धारित करें। उस दिन मां के दर्शन के लिए आउंगा। इसकी सूचना मिलते ही मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य तैयारी में है। उप मुख्य मंत्री के आगमन पर भव्य सम्मान समारोह की तैयारी में पूरा मंदिर ट्रस्ट जुट गया है। उनका जिस दिन आगमन होगा। उस दिन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह मौर्या होटल पटना के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बीडी सिंह, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मंगल सिंह के अथक प्रयास व माननीय मंत्री को निवेदन कर सादर आमंत्रण देकर बिहार सरकार में माननीय मंत्री गणों को भी मां के दर्शन हेतु ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर सभी सम्मानित गणमान्य, फिल्म इंडस्ट्रीज के नायक/ नायिका, भोजपुरी के कलाकार व अन्य को सम्मानित किया जाएगा। तिथि की घोषणा बहुत जल्द होगी।

भव्य आयोजन की तैयारी में रहेगी भूमिका - सम्मान समारोह में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह, सचिव सतेंद्र कुमार सिंह, मुख्य संरक्षक सुनिल सिंह गोपाल, सह मुख्य संरक्षक रवि शंकर सिंह, कमल किशोर सिंह, मुख्य सलाहकार विजय कुमार सिंह व लक्ष्मण तिवारी, मुख्य अभिभावक भाई बरमेश्वर व पूर्व मेजर राणा प्रताप सिंह, विनय कुमार सिंह, परशुराम सिंह, पवन शर्मा, सत्येंद्र सिंह (पैगा), प्रमोद सिंह (शिवगंज आरा), धर्मवीर सिंह, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामायण सिंह, सुरक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, प्रशासक जितेंद्र सिंह, सह प्रशासक रामनाथ चौरसिया, धर्मेंद्र राय, समस्त मंदिर के पुजारी, ट्रस्ट पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहेंगे। ग्राम वासियों ने उप मुख्य मंत्री विजय कुमार सिंह को सम्मानित करने पर प्रसन्नता व्यक्त किया है और उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना जय मां काली बखोरापुर वाली से किया है। सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Comments


bottom of page