top of page

माँ काली मंदिर बखोरापुर में पूजा सम्मान समारोह 2023 में सभी आला अधिकारीयों को किया गया सम्मानित

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

Updated: Dec 19, 2023

सिने आजकल आरा बड़हरा- भव्य मां काली मंदिर बखोरापुर के रंगमंच पर विशाल पूजा सम्मान समारोह-2023 का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें आए विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों को मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह, मुख्य सरंक्षक सुनील सिंह गोपाल तथा मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने आगत अतिथियों व गणमान्य को मोमेंटो, अंगवस्त्र, कृत्रिम फूल माला से सम्मानित किया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए जदयू महासचिव छोटू सिंह ने कहा कि बिहार के बाहर भी जहां कहीं जाते हैं। तो जय मां काली बखोरापुर वाली का नाम सुनकर मन गर्वांवित हो जाता है।

यह माता का दरबार ऐसा दरबार है कि जो भी आता है खाली हाथ नहीं लौटता है। हम सब को जय मां काली को बखोरापुर वाली दरबार पर काफी गर्व महसूस होता है। पूर्व मंत्री बिहार सरकार ददन पहलवान ने संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति अलग चीज है। अध्यात्म अलग चीज है। हम भले ही कहीं राजनीति करते हैं। लेकिन हम अपने धर्म को नहीं भूलते हैं। जब हम धर्म के बारे में अपने बच्चों को अपने परिवार को अपने नई पीढ़ियां को बताएंगे तभी तो यह लोग आगे इसको याद रखेंगे। माता दरबार के लिए हमसे जितना हो सकेगा हर संभव हम मदद करते रहेंगे। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह मौर्या होटल के डायरेक्टर बीडी सिंह ने कहा की जय मां काली को बखोरापुर वाली दरबार को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। सुनील सिंह गोपाल ने कहा कि माता दरबार के विकास के लिए आजीवन प्रयास करते रहेंगे और जितने भी प्रतिभावान लोग हैं। उनको हम सम्मानित करने का कार्य करेंगे। ताकि देश दुनिया में अपना भोजपुर बिहार तथा भारत का नाम रौशन हो सके।


गणमान्य को किया गया सम्मानित

मां काली मंदिर बखोरापुर में पूजा सम्मान समारोह दोपहर से लेकर देर शाम तक चलता रहा। जिसमें 100 से अधिक गणमान्य को सम्मानित किया गया था। प्रशासनिक, पुलिस, रेलवे, स्वास्थ्य, कृषि समेत अन्य शामिल है।

सम्मानित होने वालों में जमीरा स्टेट के वारिश पुष्पेंद्र नारायण सिंह, समाजसेवी कमलेश सिंह, राम पुकार सिंह, अमरजीत सिंह, अंजनी सिंह, अंकित दुबे, सत्येंद्र सिंह, विनय कुमार सिंह, रामायण सिंह, अजय कुमार सिंह, नीरज राय, पवन कुमार, सत्येंद्र सिंह, रवि शंकर सिंह, कमल किशोर सिंह, धर्मवीर सिंह, कंचन कुमार, जितेंद्र सिंह, उपेंद्र राय, धर्मेंद्र राय, रामनाथ चौरसिया, अरुण कुमार सिंह, बद्री विशाल सिंह, प्रमोद सिंह, सुजीत कुमार, रामबचन सिंह, ओम जी, लक्ष्मण तिवारी, रितेश कुमार सिंह मुखिया, मुन्ना सिंह पूर्व मुखिया, हरेंद्र सिंह सरपंच, अशोक कुमार मंडल एसडीओ लघु सिंचाई प्रमंडल, आरा, अनिल कुमार सिंह, शिवजी उपाध्याय, राम प्रसाद, बच्चा बाबा, मंगल सिंह, पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार कमलेश कुमार पांडेय, अनिल कुमार सिंह, संतोष उपाध्याय, चंदन कुमार, विनय पांडेय, संतोष कुमार सिंह, राकेश तिवारी, अनिल कुमार त्रिपाठी, अखिलेश बाबा, अश्विनी कुमार पिंटू, मनीष सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विशाल सिंह, नीरज शाह, नीरज शाह, अशोक तिवारी, रमेश उपाध्याय, सविता तिवारी पटना दैनिक भास्कर समेत अन्य पत्रकार को अंग वस्त्र, प्रसाद से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पुलिस विभाग से प्रखंड, जिला, प्रदेश स्तर के अधिकारी पूजा सम्मान समारोह में शामिल हुए थे।


अब तक दिया गया सम्मान

भव्य मां काली मंदिर बखोरापुर में जो काम एनजीओ, सरकारी संस्थान ने जो काम नही कर सका। वह कार्य सामाजिक क्षेत्र में प्रतिवर्ष सम्मान सम्मानित करने का कार्य मां काली मंदिर बखोरापुर ने किया है और कर रहा है। वह कार्य मां काली मंदिर ट्रस्ट बखोरापुर ने समाजिक समरसता को देखते हुए समाज को बांधने का कार्य किया है। बिहार का इकलौता मंदिर है जहां समाज के हर तबके को ध्यान में रखते हुए समाजिक कार्य, धर्म कार्य अथवा अन्य कार्य में अग्रणी भूमिका निभाता है। मंदिर ट्रस्ट ने समय समय पर समाज में जागृति को लेकर जागरुकता फैलाने का कार्य किया है। जिसमें स्वास्थ्य कैंप, श्रवण कुमार सम्मान, स्वच्छता सम्मान समारोह के अलावे दर्जनों कार्य सम्पन्न कराया है।


प्रधानमंत्री से लेकर अन्य ने मां के दरबार में टेका है माथा

भव्य मां काली मंदिर बखोरापुर ऐतिहासिक मंदिर है। इस मंदिर पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, बिहार के राज्यपाल, कई सांसद व विधायक, आईएएस, आईपीएस, रेलवे के अधिकारी, हाईकोर्ट व सिविल कोर्ट के जज समेत अन्य अधिकारी व पर्यटक सालोभर पूजा अर्चना के लिए आते है। यहा तक कि बिहार के अलावे झारखंड, यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों व विदेशी में नेपाल, मॉरिसस समेत अन्य के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है।

सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय

Comments


bottom of page