top of page

महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिने आजकल भोजपुर बिहार-

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आरा के शहीद भवन कांग्रेस कार्यालय में किया गया। सबसे पहले गांधी जी के चित्र पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया। उन्होंने गांधी जी अमर रहे के नारे भी लगाए। मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि गांधी जी के हत्यारे आज भी केंद्र में काबिज हैं। गांधी जी के शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर रजिअहमद, जितेंद्र शर्मा अंजनी कुमार चितरंजन सिंह मुन्ना रविंद्र तिवारी डॉ संतोष तिवारी मनोज कुमार अंजनी सहित काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

सी मीडिया आरा से संजय श्रीवास्तव

Comments


bottom of page