top of page

मटरछेमी के विवाद में मारपीट, 5 गिरफ्तार।

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

Updated: Dec 4, 2023


सिने आजकल बड़हरा :- बखोरापुर और केशोपुर मटरछेमी के विवाद में मारपीट, 5 गिरफ्तार बड़हरा। बखोरापुर और केशोपुर गांव के बीच मटर छेमी के विवाद में मारपीट व रंगदारी के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में केशोपुर निवासी करिया सिंह व नकुल सिंह और बखोरापुर निवासी रविरंजन सिंह, निखिल कुमार सिंह व अमरजीत सिंह शामिल है। दोनों पक्ष ने काउंटर केस किया है। एक पक्ष के रविरंजन सिंह ने आरोप लगाया है कि हमलोग मटरछेमी लादकर जा रहे थे। रास्ते में रोककर नामजदों ने रंगदारी कि मांग करने करते हुए मारपीट करने लगे। वही दूसरे पक्ष के करिया सिंह ने आरोप लगाया है कि नामजद लाठी डंडे से लैस होकर मेरे घर पर आये मारपीट करने लगे। जिसमें दो लोग घायल हो गये। बड़हरा थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष के 5 लोगो गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर के बाद पुलिस विवाद के मूल कारणों के जांच पड़ताल मेंजुट गयी है। सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय


Comments


bottom of page