भोजपुरी सिनेमा मे एक और चमकते अभिनेता पृथ्वी तिवारी धमाल मचाने को तैयार
- CINE AAJKAL
- Mar 19
- 2 min read

सिने आजकल/सिहेक्ट मीडिया- पृथ्वी तिवारी साउथ सिनेमा के एक जाने-माने अभिनेता और मॉडल हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी से लाखों दिलों को जीता है। उनका जन्म बिहार में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से किया जिससे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई। पृथ्वी तिवारी ने 2025 में भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए काम करने की शुरुआत की और टेक्मी म्यूजिक कम्पनी ने लगातार भोजपुरी स्टारों के म्यूजिक विडिओ लांच किया खुद पृथ्वी तिवारी ने निलम गिरी के साथ शिल्पी राज के गाने लागी टोना त सोना दुबारा जईब में धमाल मचाया है जो मिलीयम व्युज को पार करते हुए और दर्शको की पसंद बना हुआ है जो लगातार ट्रेन्डिंग में बना रहा इतना ही नहीं एक बार फिर से भोजपुरी स्टार पाखी हेगड़े के साथ पृथ्वी तिवारी का गाने में जलवा क़ायम रहा और नेहा राज का कमर करधनिया हिट रहा और ट्रेन्डिंग में रहने का रिकॉर्ड बनाया बहुत जल्द पृथ्वी तिवारी भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू करने की योजना बनाई है जिसके लिए एक शानदार कहानी के साथ भोजपुरी टीआरपी क्वीन संचिता बनर्जी एवं स्टार अभिनेत्री डिंपल सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा में खलबली मचाने को तैयार है, भोजपुरी सिनेमा के जानकार बताते हैं की इस फिल्म में पृथ्वी तिवारी द्वारा भोजपुरी सिनेमा में एक शानदार परिवर्तन तथा कहानी आधारित किरदार और गाने है जो दर्शकों को खूब पसंद आयेगी इसके बाद उन्होंने ‘माया’ भोजपुरी थ्रिलर फिल्म में काम करने जा रहे हैं जो बेहद ही रोमांचकार सिनेमा है जो भूत प्रेत विषय पर आधारित है । पृथ्वी तिवारी सिनेमा से जुड़ने से पहले कहानी तथा अन्य विषयों पर अच्छी चर्चा करते हैं और अपने किरदार पर बहुत मेहनत भी करते हैं , पृथ्वी तिवारी ने भोजपुरी में टेक्मी म्यूजिक कम्पनी की शुरुआत की, जिससे वह सुर्खियों में आये। वर्तमान में पृथ्वी तिवारी साउथ सिनेमा के साथ साथ भोजपुरी सिनेमा में भी सक्रिय हैं और लोगों के लिए प्रेरणा बने हुई हैं। पृथ्वी तिवारी ने अपने सभी प्रसंशको को होली की बधाई दी है।सी मीडिया से विकाश पांडेय की खास खबर।
Comments