top of page

भोजपुरिया जनमोर्चा 5 डिसमिल जमीन को ले दिया धरना प्रदर्शन

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिने आजकल/सिहेक्ट मीडिया बड़हरा भोजपुर : भोजपुरिया जनमोर्चा के बैनर तले बडहरा प्रखंड मुख्यालय पर 7 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 20 दिसम्बर को दिया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अविषेक सिंह व संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता गोरखनाथ अकेला ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी थे। वक्ताओं में जिलाध्यक्ष सकील अहमद, लालबाबू पासवान, वरीय नेता विनोद सिंह, रमेश प्रसाद दास, कन्हैया लाल राम, ढोडा पासवान, राजेश कुमार राम समेत अन्य ने संबोधित किया। धरना के बाद प्रदर्शन करते हुए 7 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को दी। भरत सिंह सहयोगी ने कहा कि सरकार मनमानी कर रही है।

जो वादा सरकार ने किया कि सभी भूमिहानो को 5 डिसमिल जमीन दिया जायगा। उस वादा को सरकार पूरा नहीं किया। इसलिए वर्तमान सरकार को सता से हटाना जरूरी हो गया है। इसके लिए 9 फरवरी को पटना गांधी मैदान में होने वाली वोटर अधिकार रैली में चलना आप सबों को जरूरी है। गोरखनाथ अकेला ने कहा कि हमलोग गांव गांव, हर प्रखंड पर धरना प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिये हैं। वोटर जागृति यात्रा भी चल रहा है। सरकार को हर भूमिहानो को 5 डिसमिल जमीन व हर वोटर को प्रत्येक महीना 10 हजार रूपये देना होगा। दशको से बसे मकान वाली जमीन का पूरा स्वामित्व दिया जाय। जिले के ब्लॉको में हर काम में रिश्वत की मांग हो रही हैं। इसपर रोक लगनी चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता हरखेन सिंह ने कहा कि सरकार गरीबो दलितों को उपेक्षित कर रही है। झूठा वादा करके वोट लेती है और वादा पूरा नहीं करती है। 2025 के चुनाव में जनता सबक सिखायेगी। सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय की रिपोर्

Comments


bottom of page