सिने आजकल आरा भोजपुर बिहार - अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही गजराजगंज थानान्तर्गत 19 कि०ग्रा० गांजा के साथ 01 गांजा तस्कर गिरफ्तार किया गया है। एसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 14 दिसंबर को करीब 15:10 बजे पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गजराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम-मसाढ़ में गांजा तस्करों के द्वारा गांजा की तस्करी की जा रही हैं।

उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध गांजा की बरामदगी तथा गांजा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिाकरी, सदर आरा के नेतृत्व में ओ०पी० अध्यक्ष, गजराजगंज ओ०पी० एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। आगे उन्होंने बताया कि गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-मसाढ़ में पंकज कुमार उर्फ भिखारी सिंह के दलान पर रेड /छापामारी कर कुल 19 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया तथा इसमें संलिप्त गांजा तस्कर पंकज कुमार उर्फ भिखारी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया तथा इस संबंध में गजराजगंज थाना कांड सं0-513/2023 दिनांक-14.12.2023, धारा-20 (b) (ii) (B) NDPS एक्ट-1985 दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। गिरफ्तार पंकज कुमार उर्फ भिखारी सिंह पूर्व में पटना जिला एवं झारखंड राज्य में भी गांजा तस्करी से संबंधित कांड में अपराधिक इतिहास रहा हैं। सी मीडिया आरा से संजय श्रीवास्तव
Comentarios