top of page

भेष के साथ परिवेश का भी होना मनुष्य के जीवन में अति आवश्यक है: जियर स्वामी जी महाराज

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिने आजकल सेमरिया पड़रिया भोजपुर बिहार-

सेमरिया पडरिया खेल मैदान पर हो रहे रहे ज्ञान यज्ञ के आज अंतिम दिन भंडारे में हजारों हजारों की संख्या में जुट कर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। एक तरफ बड़े पंडाल में श्री जीयर स्वामी जी महाराज का प्रवचन चल रहा था तो दूसरी ओर भव्य भंडारे में हजारों हजारों की संख्या में महिला तथा पुरुष प्रसाद ग्रहण कर रहे थे और ठीक उत्तर की तरफ यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा था. पूरा मैदान श्रद्धालु भक्तों से खचाखच भरा हुआ था।

काफी दूर-दूर से लोग स्वामी जी के दर्शन करने हेतु जुटे हुए थे। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अविनाश कुमार के साथ अन्य पदाधिकारी गण भी आकर स्वामी जी का आशीर्वाद लिए। स्वामी जी महाराज ने प्रवचन के दौरान बताया कि पहले दिन ही हमने निवेदन किया था कि मनुष्य के जीवन में कितना हूं भी धन संपत्ति पद प्रतिष्ठा हो जाए उसका उपयोग विवेक से करना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रवचन के दौरान बताया कि शराब जुआ वेश्यावृत्ति हिंसा और कोर्ट कचहरी यह पांच दुर्गुण कुबेर जैसे देवता इंद्र जैसे देवता में भी आ जाए तो उनका धन वैभव रूप का नास होने से कोई बचा नहीं सकता। साथ ही उन्होंने इस दुर्व्यसन से बचने के लिए सात सूत्र बताएं। अच्छा कर्म नहीं करते हैं तो फिर पूजा पाठ करने से भी कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में भूल कर भी कभी कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे दूसरे को दुख पहूचे। अपने आप को ईश्वर के प्रति समर्पित कर देना सच्ची भक्ति है ।आर्थिक उपार्जन भी हो तो सात्विक तरीके से हो गलत तरीके से कमाया हुआ धन भी आपको सुख की प्राप्ति नहीं करा सकता। प्रवचन के अंतिम चरण में यज्ञ में आए हुए ब्राह्मणों को यज्ञ कमेटी के द्वारा विदाई करने के बाद बताते हुए प्रवचन का विराम किया और पुनः यज्ञ मंडप से विदा लेकर बरहरा लक्ष्मी नारायण मंदिर में आरती करने के बाद पडरिया श्री माचा स्वामी यज्ञशाला एवं पूजा कमेटी के सक्रिय सदस्य यशवंत कुमार सिंह के घर के पास स्थित हनुमान मंदिर मे आरती करते हुए हनुमान मंदिर सेमरिया आरा अरण्य देवी रामपुर सनदिया जगदेव नगर आरा बड़ी दुर्गा मंदिर मे दर्शन आरती करने के बाद राजपुर पकड़ी गांव नोखा यज्ञ के लिए रवाना हुए। यज्ञ कमेटी के सक्रिय सदस्य शुभम कुमार यशवंत कुमार ललू कुमार स्वामी जी महाराज के साथ राजपुर पड़ी तक गाड़ियों की काफिला लेकर पहुंचे वही साथ में निस्वार्थ भाव से सोशल मीडिया पर अपनी सेवा प्रदान करने वाले अनन्य भक्त रोहित कुमार भी स्वामी जी के साथ राजपुर पहुंचे।

सी मीडिया से अश्वनी कुमार पिंटू

Comments


bottom of page