सिने आजकल/सिहेक्ट मीडिया भोजपुर बिहार--
प्रदेश प्रवक्ता सह आरा लोकसभा मीडिया प्रभारी ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
एंकर। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष ,आरा लोकसभा प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता ,पूर्व जिलाध्यक्ष ने मोदी संग बिहार साँन्ग का लाँचिंग किया। जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा बिहार के भाजपा के सभी 17 लोकसभा मे मोदी संग बिहार साँन्ग का लाँचिंग किया गया।उसी कार्यक्रम के तहत आरा लोकसभा मे भी मोदी संग बिहार साँन्ग का लाँचिंग किया गया।
मोदी संग बिहार साँन्ग लाँचिंग के बाद जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता सह आरा लोकसभा मीडिया प्रभारी द्वारा प्रेस वार्ता किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आरा लोकसभा के प्रदेश से मीडिया प्रभारी ने कही कि दस वर्षो के भाजपा शासनकाल मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश मे बहुत तेजी से विकास हुआ है।सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ आज देश आर्थिक रूप से मजबुत हुआ है।केन्द्र सरकार की सारी योजनाएँ गरीब कल्याण, महिला, युवा,और किसानो के लिए है। आरा सांसद सह केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह द्वारा ऊर्जा क्षेत्र मे अतुलनीय विकास किया गया है।आज देश सोलर एनर्जी मे आत्मनिर्भर बन रहा है।
वही जिलाध्यक्ष ने कहा कि भोजपुर जिला की जनता भाजपा से आर के सिंह को प्रत्याशी बनने पर गदगद है।आर के सिंह द्वारा भोजपुर जिला का अभूतपूर्व विकास किया गया. है।आज देश के सभी घरो मे बिजली पहुंच गया है। बिहार की जनता नरेन्द्र मोदी के साथ है।
कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष सहित कई जाने माने भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
सी मीडिया आरा से संजय श्रीवास्तव
Comments