top of page

भाकपा (माले) विधायक मनोज मंजिल सहित 23 को उम्र कैद की सजा, जा सकती है सदस्यता

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिने आजकल भोजपुर बिहार-

बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिला से है जहां भाकपा (माले) के विधायक को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। इनके साथ मामले में शामिल 23 को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। मामला करीब 9 साल पुराना यानी 2015 में हुए एक मर्डर का है। इस मर्डर केस में भोजपुर जिला के अगियांव (सुरक्षित) सीट से माले के विधायक मनोज मंजिल को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। उम्र कैद की सजा मिलने के बाद मनोज मंजिल सहित सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिए गए हैं।

अगिआंव के भाकपा माले विधायक समेत 23 लोगों को इस केस में उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। मंगलवार को आरा व्यवहार न्यायालय की एमपी/एमएलए कोर्ट ने सुनवाई करने के बाद दोषी पाते हुए ये सजा सुनाई। मर्डर केस में दोषी करार दिए गए मनोज मंजिल को सजा के अलावे 10 हजार का जुर्माना भी देना होगा।

हत्या का ये मामला 9 साल पुराना है, जब 2015 में अजीमाबाद थाना के बड़गांव में जेपी सिंह नाम के शख्स की हत्या हुई थी। इस केस में मनोज मंजिल जो फिलहाल विधायक हैं भी आरोपी थे। उनको अब कोर्ट ने सजा सुनाई है। मनोज मंजिल माले के टिकट से पहली बार भोजपुर जिला के अगियांव सीट से विधायक बने हैं। मनोज मंजिल के साथ-साथ इस केस में अन्य लोगों को भी सजा सुनाई गई है। इसके बाद भाकपा माले के सदस्यों ने सिविल कोर्ट के बाहर से टाउन थाना तक मार्च निकाला। जिसका नेतृत्व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने किया। इस मौके पर नगर सचिव दिलराज प्रीतम राजू यादव अमित कुमार बंटी शब्बीर सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे।

सी मीडिया आरा से संजय श्रीवास्तव

Comments


bottom of page