सिहेक्ट मीडिया भोजपुर बिहार से अश्वनी कुमार पिंटू की खास खबर :-
बड़हरा प्रखंड के सेमरिया महावीर मंदिर के प्रांगण में जन स्वाभिमान फाउन्डेशन द्वारा आहुत भोजपुरीया जुटान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 के तैयारी हेतु समारोह संचालन समिति की बैठक की गई! यह कार्यक्रम आठ मार्च को प्रखंड मुख्यालय बड़हरा के पावन धरती पर करने के लिए सहमति जताई गई! जिसमें जन प्रतिनिधियों साहित्यकार पत्रकार खास करके भोजपुरी के पुराने तथा नये विरासत के सलिल तथा कला से जुड़े कलात्मक रुप देने वाले गायक गीतकार म्युजिक डायरेक्टर सहित सामाजिक कार्यकर्ताओ को अंग वस्त्र प्रमाण पत्र सहित भावपूर्ण रुप से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया!
फाउन्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष कुमार अजय सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश बंगाल सहित बाहर से भी अतिथि कलाकार पधारेंगे! जिनके रहने खाने का सारा इंतजाम किया जायेगा! बैठक में समिति सदस्यों में अजित कुमार सिंह सचिव राजेश दत तीवारी उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह प्रवक्ता गायक नंदजी कुमार चंद्रवंशी अरविंद सिंह मनोरंजन तीवारी राजकिशोर पांण्डेय मुख्य थे
सिने आजकल सीएम इंडिया टीवी से अश्वनी कुमार पिंटू का रिपोर्ट
Comments