सिने आजकल आरा बिहार- सोमवार को भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा स्थानीय आरा परिसदन सभागार मे आगामी 07 दिसम्बर को होने वाला अंबेडकर समागम की तैयारी पर प्रेस वार्ता किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा कि 06 दिसम्बर को अंबेडकर जयंती पर भाजपा द्वारा बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम होते है। इस बार उक्त कार्यक्रम के अलावा अगले दिन 07 दिसम्बर को भाजपा प्रदेश द्वारा पटना के मिलर स्कूल मैदान मे भव्य कार्यक्रम अंबेडकर समागम होने जा रहा है। विधानपार्षद जीवन कुमार ने भोजपुर जिला के समस्त दलित,पिछड़े सहित सभी जनता और कार्यकताओ को सात दिसम्बर को पटना मिलर स्कूल मैदान मे अंबेडकर समागम जाने का आह्वान किया।

वहीं पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महापुरूषों का सम्मान करने वाली पार्टी है।जितना सम्मान महापुरुषों का भाजपा मे मिलता है,उतना कही नही मिलता है।आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से देश का विकास हो रहा है। दलितो और आदिवासियों के बल पर ही हमे मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ तीनो राज्यो मे प्रच़ड जीत मिला। प्रेस वार्ता मे जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह,जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार स़िह,जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप स़िह,वंदना राजवंशी, महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, हरेन्द्र पांडेय,प्रवक्ता नवीन प्रकाश,संतोष तिवारी,निशांत सेंगर,निलेश जैन,सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिंह, अनु.जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय पासवान आदि थे। सी मीडिया आरा से संजय श्रीवास्तव
Comments