top of page

बड़हरा में प्रखंड प्रमुख का कुर्सी सुरक्षित: चर्चा में प्रमुख को छोड़कर एक भी सदस्य नही हुए शामिल

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिने आजकल आरा बड़हरा-

बड़हरा में प्रखंड प्रमुख देवमुना देवी की प्रमुख की कुर्सी सुरक्षित रही। तय समय सीमा के डेढ़ घंटा से अधिक समय इंतजार करने के बावजूद सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के दौरान चर्चा में शामिल नही हुए। महज प्रखंड प्रमुख उपस्थित रही। जिससे प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। बताया जा रहा कि बड़हरा प्रखंड प्रमुख देवमुना देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए मंगलवार को 11 बजे बैठक बुलाई गई थी। प्रखंड क्षेत्र में कुल 31 सदस्य हैं। जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के लिए 16 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य था। लेकिन तय सीमा के अंदर मात्र प्रमुख ही उपस्थित थी। जिसके कारण अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं हो सका। गौरतलब हो कि प्रखंड प्रमुख देवमुना देवी के खिलाफ विभिन्न आरोपों में 30 दिसंबर 2023 को आरोप पत्र सौपा गया था। जिस पर चर्चा के लिए 9 जनवरी 2024 की तिथि निर्धारित की गई थी। विशेष बैठक के सफल संचालन के लिए डीएम के आदेश पर स्थापना उपसमाहर्ता विकास कुमार को प्रखंड में नामित किया गया था। चर्चा के लिए नियत समय 11बजे सुबह से निर्धारित था। जहां 30 पंचायत समिति सदस्य अनुपस्थित रहे। जिसके कारण अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। इस दौरान आरोप लगाने वाले सदस्य सूचना के बावजूद उपस्थित नहीं हुए। यानी कोई रुचि नहीं रह गई थी। इसके बावजूद प्रशासन ने 1:40 घंटा का अतिरिक्त समय दिया गया था। इस दौरान भी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित नहीं हुए। नियमानुसार इस अविश्वास प्रस्ताव के प्रावधान के अनुसार खारिज कर दिया गया। मौके पर बीडीओ मोहित भारद्वाज, बीपीआरओ निशांत कुमार सिंह समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय

Comentarios


bottom of page