top of page

बड़हरा में गंगा घाट पर पीरो की किशोरी डूबी हुई मौत

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिने आजकल बड़हरा आरा बिहार। प्रखंड के केशोपुर गंगा घाट पर सतुआन में मुंडन समारोह में शामिल होने आई किशोरी की डूबने से मौत हो गई। मृतक 15 वर्षीय शारदा कुमारी है। वह पीरो थाना क्षेत्र के तिलाठ गांव निवासी राजेंद्र शर्मा की पुत्री है। घटना रविवार दिन में करीब 12 बजे अपने चाची और मां के साथ पड़ोसी के लड़के के मुंडन समारोह में शामिल होने आई थी। उसी दौरान गंगा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में चली गई। जिससे उसकी मौत डूबने से हो गई। घाट पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण व मुंडन समारोह में आये परिजनों ने शव की खोजबीन शुरू किया। करीब 1:30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को खोजा जा सका। घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा थाना की पुलिस मौके पर पहुची। शव को कब्जे में कर परिजन की आने का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार किया जा रहा है। पीरो से परिजन जल्द पहुच रहे है। आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जाएगा।

सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय

Bình luận


bottom of page