top of page

बड़हरा में उपचुनाव में 53.80 प्रतिशत हुआ मतदान, भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिने आजकल आरा बड़हरा भोजपुर बिहार-

बड़हरा प्रखंड के सिन्हा पंचायत में मुखिया पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण माहौल में गुरुवार को संपन्न हो गया। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 30 दिसम्बर को होगा। उपचुनाव में 5 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रही थी। प्रत्याशियों में पिंकी देवी, राखी देवी, रीता देवी, चानमुनी देवी और मुन्नी कुमारी है। जहां मतदाताओं के द्वारा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करा दिया है। पंचायत में कुल 10405 मतदाता है। जहां 5598 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष 2886 और महिला 2712 मतदाताओं ने शाम 5 बजे तक 53.80 फिसदी मतदान का प्रयोग किया है।

शांतिपूर्ण उपचुनाव के लिए पंचायत में कुल 19 में 17 मतदान केंद्र और 2 सहायक मतदान केंद्र बनाये गये थे। सभी बूथ लाइव कैमरा से सुसज्जित था। मतदान में सुबह से ही कुछ बूथों पर महिला पुरुषों की लंबी लाइन लगी थी। दिन ढलते ही भीड़ कम होने लगी। मतगणना 30 दिसंबर को सुबह 8 बजे बड़हरा में शुरु होगा। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मोहित भारद्वाज ने बताया कि उपचुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सभी बूथों पर मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये थे। गौरतलब हो कि वर्ष 2022 में पंचायत चुनाव हुआ था। जिसमें सिन्हा पंचायत से शीला देवी चुनाव जीती थी। वर्ष 2023 के अगस्त माह में शीला देवी की असामयिक निधन हो गयी थी। जिसके कारण मुखिया का पद रिक्त हो गया था।

सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय

コメント


bottom of page