सिने आजकल भोजपुर बिहार--
14 जनवरी 2024 को भारत के महान श्रमिक नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा बिहार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित विन्देश्वरी दुबे जी की 101 जयंती कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन आरा में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष अशोक राम जी कि अध्यक्षता में मनाई गई। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधान पार्षद डाक्टर अजय कुमार सिंह ने शिरकत किया। डॉ अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय पंडित बिंदेश्वरी दुबे जी भारत के महान श्रमिक नेता के साथ-साथ एक कुशल प्रशासक के रूप में भी जान गए उनके मुख्यमंत्री काल में शाहाबाद ही नहीं पूरे बिहार में एक विकास का गौरव गाथा लिखा गया जो आज हम सबों के लिए प्रेरणादायक हैं । ऐसे महान व्यक्ति को आज हम सब याद कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने का काम कर रहे हैं । जिला अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि दुबे जी हमारे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से ही आते थे जहां से हम आते हैं हम उनके नेतृत्व में काम किए हैं और वे एक महान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे उनके कार्यकाल में शाहपुर के
दियारांचल में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए जिसको आज भी वहां के सभी लोग याद करते हैं यह हम सब भोजपुर वासीयो के लिए गौरव का छड़ था जब भोजपुर का कोई लाल बिहार का मुख्यमंत्री बना था ऐसे महान व्यक्ति को आज हम सब कांग्रेस जनों ने याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने का काम कर रहे हैं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में बलराज ठाकुर मोहन दुबे घनश्याम उपाध्याय संतोष तिवारी सीनेट सदस्य बबन पांडेय बिरेन्द्र मिश्रा अशोक यादव जितेंद्र शर्मा प्रेम प्रकाश पाण्डेय अमित द्विवेदी संतोष पाण्डेय प्रमोद राय अभिषेक द्विवेदी चक्रधारी ओझा अजय सिंह राजेश कुमार बिजली पाण्डेय नर्वदेश्वर ओझा शिव शंकर चौबे श्रीकांत पांडेय रविन्द्र तिवारी उमेश पांडेय लुटावन चौरसिया राजु पाठक परशुराम सिंह अशोक चौबे ए के राय आनन्द तिवारी नवनीत तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।
सी मीडिया आरा से संजय श्रीवास्तव
Comentários