विदंगावां संगम घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
![](https://static.wixstatic.com/media/d52531_3685481874624e1a864b41df62d2e73b~mv2.png/v1/fill/w_848,h_480,al_c,q_90,enc_avif,quality_auto/d52531_3685481874624e1a864b41df62d2e73b~mv2.png)
सिने आजकल/सिहेक्ट मीडिया भोजपुर- बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर मौनी अमावस्या पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया। बता दे की बड़हरा के महुली, केशोपुर बबुरा विंदगावां संगम घाट पर घना कोहरा होने के बावजूद सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। ऐसी मान्यता है कि मौन होकर जो लोग स्नान करते हैं उनके जीवन में सुख शांति की प्राप्ति होती है। बिंदगावां संगम घाट सहित अन्य घाटों पर गरीबों में लाई-चूड़ा, तिलवा का वितरण किया। श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम गंगा घाटों पर तड़के से ही शुरू हो गया। आलम यह था कि पुण्य काल शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में महिला-पुरुष स्नानार्थी बिंदगावा संगम तट पर पहुंच गए थे। सबसे ज्यादा भीड़ संगम घाट पर ही देखने को मिला। संगम घाट पर स्नान करने गए श्रद्धालुओं ने बताया कि लाखों की भीड़ स्नान करने के लिए पहुंची हुई है पर सरकार के तरफ से कोई व्यवस्था यहां नहीं किया गया है। लोगों बताया कि त्रिवेणी संगम घाट यही है। यहां नर और नारी का संगम है। प्रयागराज में गंगा जमुना सरस्वती का संगम है। लेकिन यहां पर गंगा सरजू दो देवी है और सोन नद है यानी यहां पुरुष और स्त्री का संगम है। यहां संगम पर स्नान करने का बहुत बड़ा महत्व है। एक लाख से ज्यादा लोगो को स्नान करने की बात बताई गई।
स्नान के बाद लोगों ने घाटों पर स्थित मंदिरों में पूजन-अर्चना कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का कोई इंतजाम नहीं किया गया था ऐसा स्नान करने वाले लोगों ने बताया। सी मीडिया भोजपुर से अश्वनी कुमार पिंटू की खास खबर
Comentarios