top of page

बखोरापुर मंदिर प्रांगण में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न।

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

Updated: Dec 19, 2023

सिने आजकल बड़हरा भोजपुर बिहार - बखोरापुर मंदिर प्रांगण में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें आए विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों को मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह मुख्य सरंक्षक सुनील सिंह गोपाल तथा मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बुके तथा माता का चुनरी देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में हिस्सा लेने हेतु काफी दूर-दूर से लोग काफी संख्या में आए हुए थे।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए जदयू महासचिव छोटू सिंह ने कहा कि बिहार के बाहर भी जहां कहीं जाते हैं तो जय मां काली बखोरापुर वाली का नाम सुनकर मन गर्वान्वित हो जाता है। यह माता का दरबार ऐसा दरबार है कि जो भी आता है खाली हाथ नहीं लौटता है। हम सब को जय मां काली को खोरापुर वाली दरबार पर काफी गर्व महसूस होता है। पूर्व मंत्री बिहार सरकार ददन पहलवान ने संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति अलग चीज है अध्यात्म अलग चीज है। हम भले ही कहीं राजनीति करते हैं लेकिन हम अपने धर्म को नहीं भूलते हैं।

जब हम धर्म के बारे में अपने बच्चों को अपने परिवार को अपने नई पीढ़ियां को बताएंगे तभी तो यह लोग आगे इसको याद रखेंगे। और माता दरबार के लिए हमसे जितना हो सकेगा हर संभव हम मदद करते रहेंगे।बीडी सिंह ने कहा की जय मां काली को बखोरापुर वाली दरबार को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। सुनील सिंह गोपाल ने कहा कि माता दरबार के विकास के लिए आजीवन प्रयास करते रहेंगे और जितने भी प्रतिभावान लोग हैं उनको हम सम्मानित करने का कार्य करेंगे ताकि देश दुनिया में अपना भोजपुर बिहार तथा भारत का नाम रोशन हो सके। सी मीडिया से अश्वनी कुमार पिंटू



Comments


bottom of page