top of page

बखोरापुर कली मंदिर ट्रस्ट के सौजन्य से भव्य पूजा एवं सम्मान समारोह 2023 का आयोजन

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL


सिने आजकल बड़हरा भोजपुर बिहार - आदर्श ग्राम बखोरापुर स्थित कली मंदिर भव्य पूजा एवं सम्मान समारोह 2023 का आयोजन मंदिर ट्रस्ट के सौजन्य से आज शनिवार को दिन के 12:00 बजे से रखा गया है। इस अवसर पर आचार्य पंडितो के सानिध्य में भव्य पूजा होगी। तत्पश्चात राज्य जिला प्रखंड स्थानीय थाने के करीब सभी विभागों के अधिकारियों मीडिया के प्रतिनिधियों और नालंदा पुलिस अधीक्षक पुलिस कर्मियों को मंदिर की तरफ से सम्मानित करने की योजना है।

मंदिर के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल एवं मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट समिति के विभिन्न प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारियों मे सचिव सतेंद्र सिंह, कोषा अध्यक्ष अरुण सिंह, रवि शंकर सिंह, कमल किशोर सिंह ,कंचन कुमार, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राय, रामनाथ चौरसिया, उपेंद्र राय, विजय कुमार सिंह, लक्ष्मण तिवारी, भाई बरमेश्वर,राणा प्रताप सिंह, शिवजी उपाध्याय, अनुराग मिश्रा, प्रोफ़ेसर के के सिंह ,नीरज राय, अनिल कुमार दुबे, कमलेश सिंह, राम बचन सिंह ,बद्री विशाल सिंह, धर्मवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, रमन सिंह, धर्मवीर सिंह, डॉ कुमार रोहित, डॉटर आनंद कुमार, अमरजीत सिंह सत्येंद्र सिंह तथा अन्य लोग पिछले कई दिनों से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। पूर्व में भी इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल के द्वारा अपने ट्रस्ट के सहयोगियों के द्वारा आयोजित हुआ है। इस तरह के धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में भक्तों की उपस्थिति देखी जाती है।

आखिर भक्तों की उपस्थिति क्यों ना हो। मंदिर के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल के द्वारा आए हुए भक्तों को मां का दर्शन सुविधाजनक हो इसके लिए हर छोटी छोटी बातों का ध्यान रखा जाता है। मंदिर परिसर में दर्शन करने के लिए वृद्ध, जवान, बच्चे यहां तक की विकलांग व्यक्तियों के लिए हर सुविधा की व्यवस्था की गई है। अब कुछ ही घंटे बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। साथी मुख्य संरक्षण के द्वारा क्षेत्र वासियों को इस तरह के आयोजन में सम्मिलित होकर अपने भाग्य की सराहना की मौका देने की अपील की गई है। कई प्रशासनिक अधिकारियों से जब इस कार्यक्रम को लेकर सिएम इंडिया टीवी के स्वतंत्र पत्रकार अश्वनी कुमार सिंह पिंटू के द्वारा जब बात किया गया तो सभी लोगों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए नहीं हम लोगों को ट्रस्ट के द्वारा सम्मानित करने के लिए बुलाया जाता है। यह हम लोगों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है। साथ ही सुरक्षा की बात करें तो इसकी कोई आवश्यकता नहीं होती है। वहां दूर दराज से आए हुए भक्तों के द्वारा अपने अनुशासन का परिचय इस तरह से दिया जाता है। जैसे मानो सभी लोग धर्म के मर्मज्ञ जुटे हुए हैं।सी मीडिया बखोरापुर बड़हरा भोजपुर बिहार से अश्वनी कुमार पिंटू


Comments


bottom of page