top of page

फिल्म 'नीलकंठ' में अभिनेता राज मोहन के किरदार की हो रही है चर्चा

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिने आजकल/सिहेक्ट मीडिया मुम्बई- बॉलीवुड में काम पाना आसान नहीं है और अभिनेता राज मोहन के फिल्मी कॅरियर में तो गजब का चमत्कार हुआ। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के रहने वाले राज मोहन को फिल्मकार अशोक घायल मिले। पहली मुलाकात में उन्होंने उसकी कुंडली बनवाई।

कुंडली में कला प्रतिभा अभिनय का सशक्तयोग था। तब उन्होंने कहा कि, 'तुम्हें अभिनेता होना चाहिए' और अशोक घायल ने राज मोहन को अपनी फिल्म 'पाॅकेट मनी' में अभिनय करने का अवसर दे दिया। इस तरह राज मोहन की बॉलीवुड में इन्ट्री हुई। उसके अभिनय वाली अब तक पांच हिन्दी भोजपुरी फिल्में रिलीज हो चुकी है। हालिया रिलीज भोजपुरी फिल्म 'नीलकंठ' उत्तर प्रदेश के सिनेमा घरों में दिखाई जा रही है। इसमें राज मोहन के निभाए किरदार की फिल्म इंडस्ट्री में खूब चर्चा हो रही है।एक भेंटवार्ता के दौरान बड़ी सहजता से अभिनेता राज मोहन बताते हैं कि, "अब तक हिन्दी भोजपुरी की जितनी भी फिल्में मैने की है, हर फिल्म में मैंने सह-कलाकार की महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ईश्वर की कृपा से दर्शकों ने मेरे किरदार को पसंद किया है।' अपने बचपन के दिनों की याद करते हुए राज मोहन कहते हैं कि बनारस के जिस थियेटर में मैं फिल्म देखा करता था। आज उसी थियेटर में अपने आपको परदे पर देखकर हैरानी होती है मगर बहुत गर्व महसूस होता है।'

बता दें कि, राकेश कुमार सिंह निर्मित फिल्म 'नीलकंठ' में रवि यादव (नायक) आंचल पांडेय (नायिका) और बृजेश त्रिपाठी की मुख्य भूमिका है। राज मोहन सह कलाकार (खलनायक) के किरदार में हैं। हिन्दी भोजपुरी फिल्मों के साथ राज मोहन एक मराठी फिल्म में भी अहम भूमिका के लिए अनुबंधित हो चुके हैं। इसके अलावा उनकी आगामी फिल्मों में 'गांधी का चम्पारण' और फिल्मकार अशोक घायल की दो भोजपुरी फिल्में शामिल हैं। सी मीडिया मुम्बई से समरजीत की खास खबर

Comments


bottom of page