top of page

फिल्म निर्देशक आनंद डी गहतराज सम्मानित

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिने आजकल/सिहेक्ट मीडिया मुम्बई- कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान द्वारा मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित मेयर्स हॉल में 4 मई को आयोजित लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024 समारोह (5वें सीजन) में बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्देशक आनंद डी गहतराज को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, निर्माता व निर्देशक धीरज कुमार और संगीतकार दिलीप सेन के द्वारा फिल्म निर्माता/निर्देशक के.सी.बोकाड़िया, मुम्बई पुलिस कमिश्नर संजय पाटिल, सिंगर ऋतु पाठक, कॉमेडियन सुनील पाल और अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत की उपस्थिति में अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया।

2005 में यू डी मूवीज के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म 'कब होई गौना हमार' के लिए आनंद डी गहतराज को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

सी मीडिया मुम्बई से समरजीत


Comentarios


bottom of page