प्रखंड स्तरीय गणित ओलंपियाड, क्विज, एवं पेटिंग प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुए बच्च
- CINE AAJKAL
- Mar 9
- 2 min read
सिने आजकल/ सिहेक्ट मीडिया भोजपुर - बिहार शिक्षा परियोजना, भोजपुर के तत्वावधान में बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड स्तर पर कक्षा एक से पांच, छह से आठ एवं नवीं से बारहवीं तक के बच्चों की प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन, बीआरपी राजाराम सिंह ने किया। उक्त प्रतियोगिता में गणित ओलंपियाड, क्विज एवं चित्रांकन/पेंटिंग में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान के लिए चयनित विद्यार्थियों ने प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया।

बिहार दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बालक कोईलवर में किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निर्णायक मंडल के मो. रफी, देवेन्द्र कुमार पांडेय, किरण कुमारी, प्रभा कुमारी, जयश्री सुप्रिया, स्नेहा सिंह राम तपस्या राय, राजू प्रसाद सिंह, मो. जफर आलम, योगेंद्र राय, श्रीराम प्रसाद के हाथों प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत व प्रोत्साहित किया गया।
प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के तहत गणित ओलंपियाड में कक्षा एक से पांच में साक्षी कुमारी, मवि जलपुरा, छह से आठ में अतुल कुमार, उमवि बालक कोईलवर नौ से बारह में करना शर्मा, मवि जोगता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में एक से पांच में दिव्या प्रकाश, बालिका मवि कुलहड़िया, छह से आठ में स्वीटी कुमारी, मवि नया हरिपुर, नौ से बारह में सुशीला कुमारी, उच्च विद्यालय जोगता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं चित्रांकन/पेटिंग में एक से पांच में प्रिया कुमारी, बालिका मवि कुलहड़िया, छह से आठ में शक्ति कुमारी एवं नौ से बारह में सोनाक्षी कुमारी, उच्च विद्यालय चांदी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया।
मौके पर, समन्वयक, शमीम अख्तर, शशि भूषण कुमार, नीतेश्वर कुमार, विनोद कुमार, फूल मुहम्मद, बदरु दोजा सहित सैकड़ों विद्यार्थियों एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।सी मीडिया भोजपुर से अश्वनी कुमार पिंटू का रिपोर्ट
Comments