top of page

पिस्टल के साथ एक युवक गिरफ्तार

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सांकेतिक चित्र

सिने आजकल/सिहेक्ट मीडिया बड़हरा भोजपुर-

बड़हरा:- थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के तीन मुहानी के पास से पुलिस ने वाहन चेकिंग लगाकर एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक पड़रिया गांव निवासी स्व0 पंचानन्द सिंह का पुत्र अजय सिंह उर्फ छोटे लाल सिंह है। पुलिस को कहीं से गुप्त सूचना मिली कि तीन लोग कहीं पर अपराध करने योजना के तहत बाइक से जाने वाले हैं। पुलिस ने स्थानीय थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में, सअनि बृज बिहारी राय तथा सशस्त्र बल की एक टीम गठित की गई। तत्काल पुलिस टीम ने बड़हरा तीन मुहानी के पास वाहन चेकिंग लगा दिया। पुलिस को देखते ही एक अपाची पर सवार तीन युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। सशस्त्र बल के जवानों ने खदेड़कर  एक को तो पकड़ लिया। परन्तु दो लोग भाग गये। पकड़े गये युवक की तलाशी लेने पर एक पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस बरामद पिस्टल व अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार युवक से पूछताछ व घटना के संदर्भ की जानकारी लेने में जुट गई। मामले को लेकर पुलिस ने कांड संख्या 143/24 के तहत आर्म्स ऐक्ट सहित सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तार में पुलिस जुट गई। 

सी मीडिया से अश्वनी कुमार पिन्टू

Comments


bottom of page