top of page

परशुरामपुर के बधार से 12 वर्षीय छात्र का शव बरामद, मृतक कल्याणपुर का निवासी क्षेत्र में सनसनी

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिने आजकल बड़हरा आरा बिहार- सिन्हा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के बधार से एक 12 वर्षीय 7 वीं का छात्र प्रिंस कुमार का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक कल्याणपुर गांव निवासी दशरथ साह का पुत्र है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रिंस गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर में अपने घर से पढ़ने गया था। शुक्रवार को उसका शव स्थानीय गांव के गेहूं के खेत से बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया शव देखने से पता चल रहा है कि उसे ईट पत्थर से कूच-कूच कर निर्मम हत्या कर फेंका गया है।

पुलिस मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में कर लिया है। बताया जा रहा है कि कल्याणपुर गांव के रहने वाले दसरथ साह के पुत्र प्रिंस कुमार कल पढ़ने के लिए पशुरामपुर प्राथमिक विद्यालय गया था। जहां उसे गस्त आया और वो जमीन गिर गया। शिक्षकों के द्वारा प्रिंस को घर जाने के लिए कहा गया। वह विद्यालय से घर जाने के लिए निकला। लेकिन घर नही पहुचा। परिजन कल शाम से ही उसे ढूंढना शुरू किए। लेकिन कहीं उसका कोई पता नही चल पाया। इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस भी परिजनों के साथ बच्चे को ढूंढने निकली देर रात तक कोई अता-पता नही चल सका। शुक्रवार सुबह पशुरामपुर के गांव में ही गेहूं के खेत में ग्रामीणों के द्वारा बच्चे का शव देखा गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। तो शव की पहचान लापता प्रिंस के रूप में हुई। शव मिलते ही पशुरामपुर समेत आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। उसकी हत्या निर्मम तरीका से की गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि पहले उसे ईट-पत्थर से कूचकर बेरहमी से पीटा गया और अंत में उसके मुंह में ईट डाल कर ठूस दिया गया है।

शव को देख परिजन आक्रोशित हो गए और गांव के समीप सड़क को जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। मृतक की मां सुशीला देवी ने बताई की स्कूल से घर के लिए मेरा बेटा निकला था। लेकिन वो घर नही आया। हत्या को ले कर परिजनों ने कोई विवाद से इनकार दिया है। परिजनों का कहना है कि किसी से कोई दुश्मनी नही थी। वहीं सुबह से हंगामा होते देख मौके पर एएसपी परिचय कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत करने का प्रयास किये। एएसपी के साथ फॉरेन्सिक टीम और डॉग सक्याड की टीम भी पहुंची है। एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि छात्र के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए है। हत्या क्यों और किसने किया है। इसकी जांच की जा रही है। फॉरेन्सिक और डॉग स्क्वायड के टीम का मदद लिया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायगी।

सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय

Comments


bottom of page