सिने आजकल बड़हरा :- भव्य मां काली मंदिर बखोरापुर में पटना के दंपति ने मन्नते पुरी होने पर माता के दरबार में माथा टेका।

पटना शहर के आशियाना नगर निवासी शशिभूषण उपाध्याय, उनकी पत्नी रंजू उपाध्याय और राजीव नगर पटना निवासी रजनीश पांडेय और उनकी पत्नी बिंदू पांडेय ने सपरिवार मां काली मंदिर बखोरापुर में मन्नते पूरी होने पर रविवार को माता रानी के दर्शन के लिए पहुचें। वर्ष 2023 में शशि भूषण उपाध्याय ने मां काली बखोरापुर वाली से मन्नते मांगा था कि उनकी पुत्री का जॉब होने पर पूजा अर्चना करने बखोरापुर आउंगा। मां ने उनकी बात सुन ली। बेटी का जॉब 6 माह के भीतर मिल गयी। वे मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुचे।

वही बिंदू पांडेय ने सरकारी नौकरी लगने पर पूजा करने जाउंगी। उनकी भी काली मां ने सुन ली। वर्ष 2022 के मई में इस परिवार ने मां दर्शन के भखौटी मांगी थी। बिंदू की सरकारी नौकरी लग गयी। मां काली बखोरापुर मंदिर ट्रस्ट ने दोनो दंपति को मातारानी के चुनरी से सम्मानित किया। दोनों दंपति ने कहा कि मां के कृपा से हमारी मन्नते पूरी हुई है। अब हमलोग हर साल माता रानी के दरबार में पूजा-अर्चना करने आयेंगे। मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। कहां यहां के लोग बहुत ही सम्मान देते है। सी मीडिया से कमलेश पाण्डेय
Comments