top of page

पटना क्लिनिक संदेश में युवा कम्पाउडर कि संदेहास्पद स्थिति में मौत ।

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सी

:- रेफरल अस्पताल संदेश से पश्चिम अहपूरा रोड में स्थित पटना क्लिनिक में युवा कम्पाउडर कि संदेहसपद स्थिति में मौत हुई। मृतक युवक चंदन कुमार उम्र लगभग 19 वर्ष पिता अजय चौधरी मूलतः सहार थाना के एकवारी गाँव निवासी है। जो संदेश के प्राइवेट पटना क्लिनिक में रहकर कम्पउंड्री का काम करता है। मृतक के परिजनो का आरोप है मृतक चंदन कि हत्या के बाद शव के गला में फांसी का फंदा डाल आत्म हत्या का रूप देने कि बात संदेश थाना पुलिस को बताई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए, कई एंगल से जाँच पड़ताल कर रही है। मृतक के पिता अजय चौधरी ने पुलिस को बताया चंदन सात साल पहले से पटना क्लिनिक के डॉक्टर महेश कुमार व डॉक्टर मीरा सिंह के साथ रहता था। इसके बदले डॉक्टर चंदन को मासिक वेतन न देकर खाने पिने के लिए कुछ पैसा देते थे। जिससे क्षुब्ध होकर चंदन दो महीना पहले नौकरी के लिए मुंबई चला गया था। दशहरा पर्व के मौके पर चंदन अपने गाँव एकवारी आया था। इसकी जानकारी डॉक्टर महेश कुमार को मिली। इन्होने फोन कर चंदन को संदेश बुला लिया। क्लिनिक में उपस्थित कम्पउंडर जय शंकर कुमार ने बताया बीते गुरूवार कि रात 9 बजे लगभग चंदन क्लिनिक पर आकर बिच कमरे में सो गया। डॉक्टर महेश कुमार दूसरे कमरे में सोए हुए थे। मैं बाहर बरामदे में था। शुक्रवार सुबह देखा देर तक दरवाजे बंद था। कमरा का दरवाजा खोलवाने पर दरवाजा नहीं खुला। बगल के लोग आकर किसी तरह जबरदस्ती दरवाजा खोल दिया। देखा छत के बीम से लटक रहे काले रंग के ओढ़नी के फंदे में चंदन का गला फंसा हुआ था। उसका आधा शरीर टेबल पर व आधा शरीर फंदा में लटक रहा था। मृतक के हाथ में लगे वैक्सीन का निडील देख परिजन ने बताया चंदन को पहले वैक्सीन देकर मारा गया, इसके बाद उसके गले को फंदा में फंसा दिया गया है ।

परिजन डॉक्टर महेश को गिरफ्तार करने तक शव को पोस्टमैटम कराने से माना कर रहे थे। लगभग तीन घंटा जद्दोंजहद के बाद शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा गया। मालुम हो मृतक चंदन अपने पिता के चार भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। चंदन कि मौत से माता मंजू देवी का रो रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया प्रथम दृष्टि में मामला प्रेम प्रसंग में आत्म हत्या मालूम हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। जाँच किया जा रहा है।

संदेश भोजपुर बिहार से अरुण कुमार ओझा कि खास खबर।

Comments


bottom of page