
सिने आजकल आरा बिहार- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भभुआ जाने के दौरान बामपाली स्थित भाजपा कार्यालय के सामने बक्सर-पटना फोरलेन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जिला कार्यालय के पास पहुंचते ही कार्यकताओ का हुजूम उमड़ पड़ा। सम्राट चौधरी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद आदि गगनचुंबी नारे लगने लगे। स्वागत कार्यक्रम में शामिल नेताओं और कार्यकताओ ने अपने अध्यक्ष को अंगवस्त्र और फूलमाला से स्वागत किया। मौके पर ई धीरेन्द्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, वंदना राजवंशी, कौशल यादव, पुनम कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, विनय बेलाऊर, प्रहलाद राय, रामदिनेश यादव, विभु जैन, आलोक अंजन, अशोक सिंह,आदित्य सिंह, निशांत सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता थे। सी मिडिया से कमलेश कुमार पांडेय
コメント