सिहेक्ट मीडिया भोजपुर सहार से विनकटेश शर्मा के खास रिपोर्ट।
भोजपुर जिला के सहार प्रखंड में पूर्व मंत्री ग्रामीण विकास सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भगवान सिंह कुशवाहा सहार पहुंचे। जल संसाधन विभाग सहार के कार्यालय में पहुंचकर जदयू कार्यकर्ताओं किसान व पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल संसाधन विभाग की स्थिति दयनीय है। उन्होंने कहा कि विभाग के विकास हेतु इस बार काफी पैसे की स्वीकृति हुई है। पूर्व में ही सहार को कोइलवर राजवाड़ा की आधुनिकीकरण हेतु प्रस्ताव केंद्र के पास भेजा गया है। इसकी घोषणा आरा सांसद सा केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने घोषणा की थी।
श्री भगवान कुशवाहा ने कहा कि अभी ब्रांच कैनाल की स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाता। कोईलवर राजवाडा कृषक समिति के अध्यक्ष अवध बिहारी सिंह ने कहा कि करीब 10 वर्षों से नहर की मरम्मत नहीं होने से कोईलवर राजवाडा में अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना कठिन हो गया है। इसके जवाब में पूर्व मंत्री महोदय ने कहा कि माननीय सिंचाई मंत्री संजय झा इसमें सुधार हेतु हम मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की कोशिश की है। गरीबों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पंचायती राज के माध्यम से गांव की विकास की अनेक योजनाएं चलाई। इमानदारी पूर्वक पंचायत प्रतिनिधियों को काम करने की आवश्यकता है। उपस्थित लोगों में पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकांत सिंह, सचिता राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष फिरोजा खातून, अशोक सिंह,अजय सिंह बरुही पंचायत समिति, बैजनाथ प्रसाद सिंह, अमरेन्द्र मिश्र जदयू के प्रखंड प्रवक्ता समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।
Comments