सी मीडिया (सिने आजकल) भोजपुर बिहार-भोजपुर जिले के आरा सदर प्रखंड क्षेत्र के आरा सलेमपुर मुख्य पथ रतनपुर लकड़िया पुल के पास विष्णु शंकर सिंह को चाकू मारकर अज्ञात लोगों के द्वारा जख्मी कर दिया गया। आसपास के लोगों ने डायल 112 पर सूचित कर पुलिस को बुलाया। यही नहीं गुस्साए लोगों ने सड़क को आगजनी कर जाम भी कर दिया। अस्पताल ले जाने के क्रम में जख्मी विष्णु शंकर सिंह की मौत हो गई। अस्पताल में उनके परिजनों चित्कार से माहौल गमगीन हो गया।
विष्णु शंकर सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। पुलिस गंभीरता से मामले की छानबीन कर रही है। भोजपुर जिले में आए दिन जमीन विवाद और आपसी विवाद में हत्याएं हो रही हैं जिसमें एक कड़ी प्रॉपर्टी डीलर का भी जुट गया।
सी मीडिया भोजपुर बिहार से संजय श्रीवास्तव की खास खबर
Comments