top of page

पंचायत समिति बैठक पंचायती के सभागार में आयोजित की गई।

Writer: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिहेक्ट मीडिया भोजपुर सहार से विनकटेश शर्मा के खास रिपोर्ट।

भोजपुर जिला के सहार प्रखंड में काफी गहमागहमी के बीच गुरुवार को पंचायत समिति बैठक पंचायती राज के सभागार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनिल राय ने बीपीआर ओ वीरेंद्र कुमार चौधरी ने संचालन किया। बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, बाल विकास परियोजना, मनरेगा, इंदिरा आवास योजना, बिजली, कृषि, आपूर्ति विभाग सहकारिता तथा पंचायत शिक्षकों की बहाली की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों से जवाब प्रतिनिधियों के द्वारा मांगे गए।

महेंद्र प्रसाद व मदन सिंह ने बी ए ओ से खाद की कालाबाजारी तथा बीज वितरण की जानकारी मांगी। उन्होंने उचित मूल्य पर खाद किसानों को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सदस्यों में अजय सिंह, समरेश सिंह ने अभी बी ए ओ को सप्ताह में 2 दिन सहार में समय देने की मांग की उन्होंने तीन प्रखंड का प्रभार में रहने के बावजूद 2 दिन आने का आश्वासन दिया। चिकित्सा प्रभारी के सदन में नहीं आने के कारण स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी गहमागहमी बहस हुई। तथा मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष राम सुभग सिंह, मदन सिंह, महेंद्र प्रसाद व प्रखंड प्रमुख अनिल राय ने चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर जिला को भेजने का निर्णय लिया गया।

राम सुभग सिंह ने सहार में बिना मुखिया को सूचित किए पंचायत शिक्षकों का नियोजन करने का मुद्दा उठाया। गहमागहमी के बीच बहाली में जाली प्रमाणपत्र वालों के होने पर सारी जवाबदेही पंचायत सचिव की होगी। जिला पार्षद पूर्वी मीना कुमारी के हाथों नियोजन पत्र देने पर काफी हंगामा हुआ तथा सभी मुखियों ने लंच के बाद वॉक आउट किया। काफी गहमागहमी के बीच राशन में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया गया तथा एम ओ के प्रभार से बीसी ओ को मुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में कई योजनाएं पारित की गई।

उपस्थित अधिकारियों में बी डी ओ चंदा कुमारी, सीओ स्नेही सोनल, मनरेगा पीओ खालिद अहमद, बी ए ओ अनिल कुमार, पशु चिकित्सक डॉ अरुण कुमार, तथा प्रतिनिधियों में उप प्रमुख रामविनय पासवान, पूनम देवी, कसमुद्दीन, रूमा देवी, बेबी देवी, सिंपू देवी, तथा मुखियों में राम सुभग सिंह, महेंद्र प्रसाद, समरेश सिंह, बसंत राम, आशा देवी, सीमा देवी समेत अनेकों कर्मी उपस्थित थे।

Comentarios


bottom of page