
सिने आजकल आरा बड़हरा बिहार-आरा बड़हरा थानाक्षेत्र के नथमलपुर गांव में 2 दिसंबर के शाम अखिलेश राम की हत्या उसके सगे भाई ने कर दिया था। आरोपी कमलेश राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और मृतक सगे भाई है। दोनों परिखा राम के पुत्र है। जिसने अपने सगे भाई की हत्या चाकू से गोदकर कर दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है। इसकी पुष्टि एसपी प्रमोद कुमार ने की है। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि घटना के दूसरे दिन स्व अखिलेश राम की पत्नी प्रियंका देवी ने एफआईआर दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि 2 दिसंबर को शाम करीब 5 बजे संध्या में वादिनी एवं वादिनी के पति तथा ससुर सभी लोग अपने दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान देवर कमलेश राम अपने ससुराल नेकनाम टोला से आया।

सभी लोगों को गाली-गलौज करने लगा। गाली गलौज करते हुये वादिनी के ससुर को बोले कि हमेशा हमको डांटते रहते हैं। इसी बात को लेकर कमलेश राम के द्वारा वादिनी के ससुर पर चाकू से हमला किया गया। जिसका बीच-बचाव वादिनी के पति अखिलेश राम के द्वारा किया गया। उसी दौरान चाकू वादिनी के पति अखिलेश राम के छाती में लग गया और वादिनी के पति की मृत्यु चाकू लगने से हो गयी थी। उक्त घटना में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में बड़हरा थानाध्यक्ष विजय प्रसाद एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त कमलेश राम को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। आरोपी के पास से उक्त घटना में प्रयुक्त एक चाकु को भी बरामद किया गया है। सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय
Comentarios