सिने आजकल/सिहेक्ट मीडिया भोजपुर-
बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर श्रीपाल गांव में सोमवार की देर रात्रि जीजा के साथ हंसी मजाक के उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों से महिला समेत 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट के घटना के बाद सभी ज़ख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा ले जाया गया। साथ ही एक पक्ष से जख्मी सुमित्रा कुमारी ने मीडिया को बताते हुए कहा कि जीजा को हंसी मजाक में कुछ ऐसे शब्द का इस्तेमाल कर दिया गया था। इसी बात को लेकर जीजा ने चंद्र भूषण को दात काट लिया। इसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में एक पक्ष से बड़हरा थाना क्षेत्र के लहौर श्रीपाल निवासी सत्यनारायण दास के 45 वर्षीय माता चिंता देवी ,48 वर्षीय चाची मीना देवी, 25 वर्षीय पुत्री सरिता कुमारी, 26 वर्षीय बहन मेनका कुमारी ,19 वर्षीय भाई चंद्रभूषण कुमार, एवं 29 वर्षीय भाई रौशन कुमार शामिल है। इसके साथ ही दूसरे पक्ष से इसी गांव के 70 वर्षीय दालसिंगार राम, 65 वर्षीय उनकी पत्नी दुखनी देवी ,40 वर्षीय पुत्र विगन राम ,एवं 20 वर्षीय पुत्री सुमित्रा कुमारी शामिल हैं। पहले पक्ष के चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह दूसरे पक्ष के लड़के मेरे साथ पंचायत भवन में बैठे हुए थे। इस दौरान हंसी मजाक हुआ। हंसी मजाक के दौरान दूसरे पक्ष के मानसिक रूप से बीमार लड़का राम पर टोन बाजी के कारण दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गया। तभी उक्त पक्ष के लड़कों द्वारा उसे डंटा से मार दिया गया उसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।
परिजन उक्त लड़कों के घर पूछताछ करने गए। तभी वहां पर कहां सूनी हो गई। हालांकि उस समय दोनों पक्ष में तालमेल स्थापित हो गया। तभी सोमवार की देर रात उक्त पक्ष के लोग उसके घर पर आए और सभी लोगों की पिटाई कर दी गई। मामला शांत होने के बाद दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से की है । शिकायत के बाद पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन मैं जुट गई है।
सी मीडिया से अश्वनी कुमार पिंटू
Comments