top of page

देवी जागरण से भक्तिरस में डूबा संजोइल, मां काली मंदिर बखोरापुर ट्रस्ट ने कराया महोत्सव

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

Updated: Jul 20, 2024

सिने आजकल/ सिहेक्ट मीडिया बड़हरा - भोजपुर। 17 जुलाई की रात बड़हरा प्रखंड के संजोइल गांव में भव्य माता जागरण महोत्सव-2024 मां काली मंदिर बखोरापुर द्वारा आयोजित की गई। जहां पूरी रात कलाकारों में भोजपुरी की लता मंगेशकर एवं स्वर कोकिला सोनी पांडेय, सुपरस्टार गोलू राजा व अन्य ख्याति प्राप्त गायक गायिकाओं, म्यूजिशियन टीम ने एक से बढ़कर एक धुन को भक्तिरस में पिरोकर भक्ति गीत संगीत से सराबोर कर दिया। सैकड़ों की संख्या में जुटे भक्त भक्तिरस का एक एक पल आनंद के सागर में गोता लगाते रहे। कार्यक्रम मेंं मुख्य अतिथि जय मां काली बखोरापुर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह मौर्या होटल पटना के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बीडी सिंह थे।

बीडी सिंह के नेतृत्व में मंदिर ट्रस्ट के मुख्य सलाहकार आर्मी के पूर्व मेजर राणा प्रताप सिंह, सह मुख्य संरक्षक रविशंकर सिंह, मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल, उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष परशुराम सिंह, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, सह प्रशासक रामनाथ चौरसिया, विश्व भोजपुरी संगठन के सचिव प्रदीप सिंह (जमशेदपुर), ललित पांडेय, युवा प्रकोष्ठ ने मंदिर ट्रस्ट के 250 युवा सदस्य कारीसाथ गांव के दर्जनों गणमान्य ग्रामीण, बड़हरा के पूर्व विधायक आशा देवी को जागरण आयोजन समिति ने माला अंग वस्त्र प्रसाद देकर सम्मानित किया। बीडी सिंह ने नवनिर्मित मां के मंदिर में अपने समस्त सहयोगियों के साथ मां के दरबार में पूजा अर्चना किया। मांं काली मंदिर ट्रस्ट बखोरापुर ने आगत कलाकारो व अन्य को नगद राशि, चुनरी, प्रसाद से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेजर राणा प्रताप सिंह ने मंदिर ट्रस्ट के समस्त अधिकारी व सदस्यों के साथ बखोरापुर मां काली मंदिर में चढ़ाए गए मां के चुनरी से मंदिर कार्यकारिणी एवं जागरण आयोजन समिति ग्राम संजोइल बड़हरा भोजपुर के दर्जनों सदस्यों को सम्मानित किया। मंदिर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे समान समारोह के दौरान तालिया की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया गया। ऐसा लग रह रहा था कि मां स्वयं उपस्थित होकर आशीर्वाद प्रदान कर रही हैं। बीडी सिंह ने मंच से घोषणा किया कि बड़हरा विधानसभा व आरा लोकसभा क्षेत्र के किसी गांव के निर्धन या धनी व्यक्ति जो भी पटना आकर सरकारी अस्पताल जिसमें आईजीएमएस पटना, इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान पटना, पीएमसीएच पटना, एनएमसीएच पटना के चिकित्सा सुविधा में मदद ले सकते है। इसके लिए मै सदैव तैयार रहते है। किसी भी ब्लड ग्रुप का ब्लड चाहिए। मैं उपलब्ध कराऊंगा। एक सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी के नाते सहयोग दूंगा। ऐसे भी बिगत 30 वर्षों से बीडी सिंह अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा में तत्पर हैं। वह सेवा चाहे किसी प्रकार की हो जहां तक संभव होता है। सशरीर एवं आर्थिक रूप से मदद करते हैं।सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

コメント


bottom of page