top of page

दो रेल पुलिस कर्मी नशे के हालत में मिले, दोनो पुलिस को भेजा गया जेल।

Writer: CINE AAJKALCINE AAJKAL

Updated: May 7, 2022


सिहेक्ट मीडिया सुगौली बिहार से दुर्गा प्रसाद की खास खबर-

सिहेक्ट मीडिया सुगौली - स्थानीय रेल पुलिस में दो रेल पुलिस कर्मी नशे के हालत में होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार एएसआई नीतीश कुमार एवं पुलिसकर्मी सुनील कुमार मंगलवार की रात्रि शराब की नशे धुत होने की सूचना रेल पुलिस को मिली। जिसकी खबर जीआरपी थाना प्रभारी विवेकानंद प्रसाद को मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ दोनों व्यक्ति के पास पहुंचे और उन्हें भी नशे की हालत का शंका हुई। जिस पर त्वरित करवाई करते हुए उन्होंने दोनो को मेडिकल जांच के लिए मोतिहारी भेज दिया। जहां चिकित्सकों के द्वारा अल्कोहल सेवन करने की पुष्टि की गई। जिसके बाद दोनों को रेल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रेल पुलिस दोनों पर केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रेल थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी नशे की हालत में पाए गए। जिसके बाद उन पर केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Yorumlar


bottom of page