top of page

थानाध्यक्ष विवेक कुमार को विदाई सम्मान में चौरी थाना गये पहुचाने, कहा विदाई की बेला होती है दुखदायी

Writer: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिने आजकल आरा बड़हरा- कृष्णागढ़ थाना से थानाध्यक्ष विवेक कुमार को चौरी थाना में स्थानांतरण होने पर लोगों ने सादे समारोह में विदाई व भेंट देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। थाना परिसर व सड़क पर करीब 400 की संख्या में पुलिस अधिकारी के चहेते जुटे हुए थे। जिसमें क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यवसायी, क्रिकेट खिलाड़ी व अन्य थे। सबने कहा कि विदाई की बेला दुखदायी होती है। आपके जाने का गम है। लेकिन आपका याद हमेशा दिलों में रहेगी। वही भावुक होकर थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा मै जहां भी रहूंगा यहां के लोगों का प्यार व सम्मान सदा याद रहेगा। सरैंया निवासी विनोद सिंह मास्टर व हीरो बाइक के प्रमोद सिंह ने कहा कि विवेक कुमार 10 माह तक थाना का नेतृत्व किया। 7 अप्रैल 2023 को पदभार ग्रहण की। 29 जनवरी 2024 को चौरी थाना में तबादला हो गया। इस अल्प अवधि के कार्यकाल में थाना क्षेत्र के लोगों ने काफी प्यार व सहयोग दिया। इनके कार्यकाल में क्राइम कंट्रोल रहा। अन्य मौजूद लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें कर्मठ पुलिसकर्मी बताया और उनकी सराहना की। मौजूद लोगो ने फूलमाला, अंग वस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया। गुंडी निवासी समाजसेवी आनंद गोपाल पंडित ने कहा कि इन्होने थानाध्यक्षों के लिए अपनी कार्यसैली से प्रेरणा देने का कार्य किया है। अपनी उपलब्धी से सरैंया समेत क्षेत्र के लोगों के बीच लोकप्रिय रहे। हर केस का बारिकी से अनुसंधान कर जुर्म करने वालो को सलाखों के पीछे पहुचाया। इनकी लोक प्रियता को देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने करीब आधा दर्जन लक्जरी वाहनों से सम्मान में नये थाना तक विवेक कुमार को पहुचाने का कार्य किया।

....

सड़कों पर लोगों ने किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष विवेक कुमार थाना परिसर से क्षेत्र की जनता के साथ पैदल सरैंया बाजार में लोगों का अभिवादन लेते देते जा रहे थे। लोग पीछे पीछे जाते दिखे। लोग सड़कों पर खड़े होकर अपने चहेते पुलिस अधिकारी को फूल माला से स्वागत किया। वही जदयू नेता छोटक उपाध्याय ने उन्हें सड़क पर ही माला पहनाकर स्वागत किया। चौरी थाना तक जाने वालो में विनोद मास्टर, पवन कुशवाहा, रवि सोनी, दुर्गेश, छोटू, प्रिंस, रजनीश, दीपक, विजय पांडेय समेत भारी संख्या में लोग शामिल थे।

सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय

Comments


bottom of page