top of page

तिलक समारोह से घर लौट रहे युवक को गोली मार किया घायल

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिने आजकल सिन्हा भोजपुर बिहार-

सिन्हा थाना क्षेत्र के गजियापुर बांध पर गुरुवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने तिलक समारोह से लौट रहे युवक को गोली मार दी।

जख्मी युवक को गोली बाएं हाथ में कलाई और केहूनी के बीच में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया इसके बाद उसके साथ रहे दो साथियों ने उसे इलाज के लिए बड़हरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जख्मी युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के फूहा गांव निवासी स्वर्गीय बाला सिंह का 21 वर्षीय पुत्र विकास कुमार सिंह है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई ।विकास कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से अपने पड़ोसी माझी सिंह की बेटी के तिलक में शामिल होने के लिए बड़हरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव गया था। तिलक समारोह में शामिल होने के बाद जब वह तीनों दोस्त बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे और लौटने के क्रम में जैसे ही वे लोग गाजियापूर बांध पर चढ़े।

तभी सात की संख्या में हथियार बंद अपराधी हथियार लिए हुए खड़े थे।अपराधियों में से एक ने उन पर फायरिंग कर दी।

हाथ में गोली लग गई। दोस्तों ने इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। दूसरी ओर जख्मी विकास कुमार सिंह ने उक्त अपराधियों पर लूटपाट करने की नीयत से उन पर गोली चलाने का आरोप लगाया है हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

सी मीडिया सिन्हा भोजपुर से अश्वनी कुमार पिंटू

Comments


bottom of page